फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News Today : 319 New Patient Tested covid19 positive

Corona in Uttarakhand: 319 नए संक्रमित मिले, छह की मौत, 12493 हुई मरीजों की संख्या

Mon, 17 Aug 2020 10:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Aug 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News Today : 319 New Patient Tested covid19 positive
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में सोमवार को 319 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 385 मरीज इलाज के बाद घर लौटे हैं। प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या 12493 हो गई है। वहीं, छह कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में चार और सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज में दो संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में अब तक 158 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 5668 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। वहीं, हरिद्वार में 109 कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। इनमें संक्रमित मरीज संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ी, दिल्ली मैक्स में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी जिले में 77 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। रुद्रप्रयाग जिले में 41, ऊधमसिंह नगर में 38, नैनीताल में 23, टिहरी में 15, देहरादून जिले में 10, बागेश्वर में तीन, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही कोरोना मरीज भी बढ़ रहे हैं। जिससे संक्रमण दर 5.05 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, डबलिंग दर 28.95 दिन और रिकवरी दर 67.92 प्रतिशत है। बीत दो दिन से प्रदेश संक्रमित मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। जिससे रिकवरी दर बढ़ रही है। 

ब्लाक स्तर पर जल्द खोले जाएं हेल्थ वेलनेस सेंटर 

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ब्लाक स्तर पर जल्द ही हेल्थ वेलनेस सेंटर खोले जाएं। जिन ब्लाक में विभागीय भवन उपलब्ध हैं, वहां पर वेलनेस सेंटर शुरू किया जाए। 

सोमवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट की व्यवस्था की है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिन अस्पतालों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व सफाई कर्मियों की कमी है। वहां शीघ्र ही तैनाती की जाए। पौखाल, पल्लीसैंण, चैंरीखाल, जसपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। पाबौं, खिर्सू, थलीसैंण ब्लाक में जहां पर विभागीय भवन उपलब्ध है, वहां जल्द सेंटर शुरू किया जाए। 

कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान 

कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के रीजनल आउटरिच ब्यूरो ने पांच दिवसीय जन जागरूकता अभियान जनपद हरिद्वार में शुरू किया है। 

सोमवार को शुभारंभ रीजनल आउटरिच ब्यूरो देहरादून के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एनएस नयाल के निर्देशन में मोबाइल आडियो वैन को गोविंद कृपा सेवा समिति धर्मार्थ ट्रस्ट के संरक्षक संजय वर्मा और नेहरू युवा केंद्र अजीतपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने हरी झंड़ी दिखाकर किया।

एनएस न्याल ने बताया कि यह मोबाइल वैन जनपद हरिद्वार के गांव और शहरों में जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेगी। अभियान को सहयोग देने के लिए समाजसेवी अर्चना धींगरा, सुनिधी चोपड़ा, आकांक्षा पुंडीर, अनीता वर्मा आदि उपस्थित रहे।

नेहरू एनक्लेव और दून विहार कंटेनमेंट जोन बने 

देहरादून में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर जिलाधिकारी ने नेहरू एनक्लेव जीएमएस रोड तथा 199 दून विहार के आसपास के मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। वहीं, सुपरमैक्स लैबोरेटरी प्लाट नंबर-40 सेलाकुई को पाबंद से मुक्त कर दिया गया है। 

नेहरू एनक्लेव, जीएमएस रोड वसंत विहार का वह हिस्सा जिसके पूर्व में प्रवीन कुमार गोयल का मकान, पश्चिम में गोपाल के मकान के पास चार फिट की गली, उत्तर में कृष्ण लाल ढींगरा का मकान तथा दक्षिण दिशा में रतन प्रकाश का मकान मौजूद है, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह 199 दून विहार जाखन का वह हिस्सा जिसके पूर्व में 196 राजीव मल्होत्रा, पश्चिम में आम रास्ता, उत्तर में अशोक कुमार का भवन तथा दक्षिण दिशा में रीतू मैनी का मकान है, उसे कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा बीते दिनों विकासनगर स्थित सुपरमैक्स लैबोरेटरी प्लाट नंबर-40 फार्मा सिटी सेलाकुई को पाबंदी से मुक्त कर दिया गया है। 

मास्क न पहनने पर 242 का चालान 
सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 242 लोगों के चालान किए गए। वहीं, 226 प्रवासी फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इसके अलावा 194  लोग फ्लाइट से दूसरे राज्य गए। मनरेगा के तहत 28431 श्रमिकों को रोजगार दिया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने 732 लोगों का फॉलोअप लिया। दून पहुंचे 411 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 63826 लोगों की सामुदायिक निगरानी की। 65 लोगों की काउंसिलिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed