Corona in Uttarakhand: कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ी, दिल्ली मैक्स में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से बीमार चल रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत और बिगड़ गई। इसके चलते आज उन्हें दिल्ली मैक्स में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद वे घर पर ही आइसोलेट थे। उनके बेटे सौरभ ने बताया कि दो दिन से उनका बुखार नहीं उतर रहा था। इसके अलावा बीपी और शुगर की दिक्कत भी बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: पूर्व मंत्री दिनेश धनै की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, किया होम आइसोलेट
एसीएमओ डॉ.अविनाश खन्ना ने हालत बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। उन्हें आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।
रविवार को आए थे 235 नए केस
उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 235 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 12 हजार पार पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज हरिद्वार में सबसे ज्यादा 55 मामले सामने आए थे। वहीं, अल्मोड़ा, चंपावत और पौड़ी में तीन-तीन, चमोली में 25, देहरादून में 49, नैनीताल में 21, टिहरी में 32, ऊधमसिंह नगर में 21 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज मिले थे।
इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 12175 हो गई है। बता दें कि वर्तमान में 3997 केस सक्रिय हैं और 8100 मरीज ठीक हो चुके हैं।