फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News Today : 313 Corona positive Patient Found Today, Four Death

Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को 313 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, मरीजों की संख्या हुई 11615

Fri, 14 Aug 2020 08:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 14 Aug 2020 08:45 PM IST
सार

  • एक माह में 17 प्रतिशत घटी उत्तराखंड की रिकवरी दर

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News Today : 313 Corona positive Patient Found Today, Four Death
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को 313 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। आज 488 संक्रमित मरीज इलाज के बाद घर लौटे हैं। वहीं, आज चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। दून मेडिकल कालेज और हल्द्वानी मेडिकल कालेज में एक-एक और जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 147 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में 6882 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। हरिद्वार जिले में बीत एक सप्ताह से रोजाना 100 से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी 122 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें संपर्क में आए और बिना ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीज हैं। देहरादून जिले में 73 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल जिले में 54 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार पांच प्रतिशत पहुंची कोरोना संक्रमण की दर
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊधमसिंह नगर जिले में 24, टिहरी में 23 संक्रमित मिले हैं। उत्तरकाशी जिले में छह, चंपावत जिले में पांच और पिथौरागढ़ में दो संक्रमित मरीज मिले हैं। बागेश्वर जिले में दो, चमोली और पौड़ी जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं।  इन संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी मरीज पहले से संक्रमित मरीज की चपेट में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं। 

एक माह में 17 प्रतिशत घटी उत्तराखंड की रिकवरी दर

प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज बढ़ रहे हैं। इसकी तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। बीते एक माह में प्रदेश की रिकवरी दर 17 प्रतिशत घटी है। उत्तराखंड की रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत से नौ प्रतिशत कम है। 13 जिलों में ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले की रिकवरी दर सबसे कम है। 

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण प्रदेश की रिकवरी दर भी लगातार घट रही है। 13 जुलाई को प्रदेश की रिकवरी दर 79 प्रतिशत थी। यह अब 62 प्रतिशत हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 71 प्रतिशत है।

प्रदेश में 2.18 लाख सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 11 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, सात हजार से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या चार हजार से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed