Coronavirus in Uttarakhand: प्रदेश में पहली बार पांच प्रतिशत पहुंची कोरोना संक्रमण की दर
- नैनीताल जिले में सबसे अधिक 8.02 प्रतिशत संक्रमण दर
विस्तार
उत्तराखंड में पहली बार कोरोना संक्रमण की दर पांच प्रतिशत पहुंच गई है। एक महीने के भीतर संक्रमण दर 4.08 प्रतिशत से बढ़ कर 5.00 प्रतिशत पर पहुंची है। नैनीताल जिले की सबसे अधिक 8.02 प्रतिशत संक्रमण दर है।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने सैंपलिंग जांच बढ़ाई है। अब रोजाना औसत छह हजार सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। प्रदेश में अब तक 2.17 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है और संक्रमित मामलों का आंकड़ा 11 हजार पार करने वाला है।
सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर बढ़ रही है। पहली बार प्रदेश की संक्रमण दर 5.0 प्रतिशत पहुंची है। पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिले नैनीताल, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून जिले में संक्रमण की दर अधिक है।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: गुरुवार को 416 नए संक्रमित मिले, मरीजों की संख्या 11 हजार पार
कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि मैदानी जिलों में संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। वहीं, पहाड़ों में संक्रमण दर काफी कम है। सबसे कम संक्रमण दर रुद्रप्रयाग जिले में 1.51 प्रतिशत है।
जिले वार सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर
जिला सैंपल जांच संक्रमण दर
नैनीताल 20073 8.02
हरिद्वार 35898 7.16
ऊधमसिंह नगर 31088 6.38
देहरादून 42087 5.31
टिहरी 13001 5.03
उत्तरकाशी 9314 3.87
बागेश्वर 5951 2.82
अल्मोड़ा 13721 2.67
पिथौरागढ़ 8688 2.42
पौड़ी 13535 2.14
चंपावत 8954 1.94
चमोली 8341 1.86
रुद्रप्रयाग 7133 1.51
............................................................
कुल- 217784 5.00