फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Record Broke, 1061 new patient tested corona positive today

Coronavirus in Uttarakhand: टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 1061 संक्रमित, मरीजों की संख्या 27 हजार पार

Thu, 10 Sep 2020 12:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Sep 2020 12:16 AM IST
सार

  • विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Record Broke, 1061 new patient tested corona positive today
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बुधवार को प्रदेश में संक्रमण के रिकॉर्ड 1061 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब मरीजों की संख्या 27 हजार पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज सबसे ज्यादा 265 मामले ऊधमसिंहनगर, 251 मामले देहरादून और 142 मामले हरिद्वार में सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 35, चमोली में 32, चंपावत में 51, नैनीताल में 36, पौड़ी में 68, पिथौरागढ़ में 27, रुद्रप्रयाग में 49, टिहरी में 82 और उत्तरकाशी में 23 संक्रमित मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 27211 पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: निजी अस्पतालों को फ्री वेंटिलेटर देगी सरकार, नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, प्रदेश में अब तक 18262 मरीज ठीक होकर घर लोट चुके हैं। वहीं, अभी भी 8500 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 24 घंटे के भीतर 12 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में 6, दून मेडिकल कॉलेज में 2, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 4 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या 372 हो गई है।

रिकवरी दर घटी, संक्रमण दर बढ़ी
प्रदेश में कोरोना मरीजों में तेजी आने से रिकवरी दर घट रही है और संक्रमण दर बढ़ रही है। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक 5.93 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी दर घट कर 67.11 प्रतिशत पर आ गई है। डबलिंग दर 22.97 दिन है।

विधायक प्रणव सिंह चैंपियन और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संक्रमित

खानपुर क्षेत्र के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार को रिपोर्ट आने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन देहरादून स्थित अपने आवास पर होम आइसोलेट हो गए हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पिछले कई दिनों से देहरादून में ही क्वारंटीन थे। बुधवार की शाम उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें दी।

खुद चैंपियन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया की तीन दिन पहले दून अस्पताल में उन्होंने अपना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले एक टेस्ट में उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आ चुकी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उसके बाद ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जिले के तीसरे विधायक हैं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वरिष्ठ आईएएस अफसर संक्रमित 
प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सचिव) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विश्वस्त सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। सचिवालय में एक के बाद एक कार्मिकों और अफसरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से वहां पहले ही हड़कंप मचा हुआ है। 

एहतियात के तौर पर सचिवालय प्रशासन हर संभव कदम उठाने के दावे कर रहा है। बाहरी लोगों की एंट्री पर भी बैन लगा दिया गया है और डाक आदि भी सैनिटाइज कर आगे भेजी जा रही है। बुधवार को वरिष्ठ आईएएस अफसर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक बार फिर सचिवालय में हलचल है। इसे लेकर उनके अनुभाग और अन्य अनुभागों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

संक्रमित कृषि अधिकारी का निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रमेश प्रसाद का निधन हो गया। वे वर्तमान में हरिद्वार जिले के लंढौरा में कार्यरत थे। तीन सितंबर को रमेश कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया।

जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, कृषि निदेशक गौरी शंकर, उत्तराखंड कृषि अधिकारी संघ के अध्यक्ष विनय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

देहरादून में दो इलाके और बनाए गए कंटेनमेंट जोन

देहरादून जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को अपर रेलवे कॉलोनी व आर्य समाज रोड मुत्तोवाला चंद्रबनी में कोरोना संक्रमितों के मिलने पर डीएम ने उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

वहीं नगर निगम स्थित सोमनाथ नगर डांडा लखौंड निकट आईटी पार्क को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया है। यहां बीते दिनों कोरोना संक्रमित मिले थे। 14 दिन के एक्टिव सर्विलांस में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण न मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट पर इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है। 

डीएम ने बताया कि एंटी डेंगू मलेरिया अभियान के तहत वाणी विहार एवं शांति विहार क्षेत्र के आठ घरों तथा 32 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया। 

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 162 लोगों के चालान किए गए। फ्लाइट से 364 प्रवासी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जबकि 368 व्यक्तियों को गंतव्यों के लिए भेजा गया। विज्ञप्ति जारी किए जाने तक कोठगोदाम से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 377 लोग दूसरे राज्यों को रवाना हुए।

1223 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। आशा कार्यकर्ताओं ने 2714 लोगों का फॉलोअप किया। दूसरे राज्यों से दून पहुंचे 362 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्वारंटीन किया गया। 4677 लोगों का फोन के जरिये सर्विलांस किया गया। 38 लोगों की काउंसिलिंग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed