फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : People reached for vaccination without booking a slot, did not get vaccinated

उत्तराखंड : बिना स्लॉट बुक कराए ही टीकाकरण के लिए पहुंचे लोग, केंद्रों से बैरंग लौटे 

Wed, 26 May 2021 09:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 26 May 2021 09:24 AM IST
सार

खबरों को लेकर लोगों में रही भ्रम की स्थिति, अधिकारियों ने नियम का हवाला देकर टीकाकरण से किया इनकार।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : People reached for vaccination without booking a slot, did not get vaccinated
सैकड़ों लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के बिना स्लॉट बुक कराए ही टीकाकरण होने की खबरों के बीच सैकड़ों लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच गए। लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। टीकाकरण के लिए पंजीकरण और स्लॉट बुक कराना जरूरी है। ऐसे में इन लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि स्लॉट बुक कराने वाले लोगों के टीकाकरण के बाद कुछ डोज बच जाते हैं तो लोगों का मौके पर ऑफलाइन पंजीकरण के बाद टीकाकरण किया जा सकता है। इस प्रक्रिया के तहत सिर्फ 10 फीसदी टीके ही लगाए जा सकते हैं। लेकिन लोगों में भ्रम हो गया कि बगैर स्लॉट बुक कराए ही टीका लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


डॉ. राजीव दीक्षित का कहना है कि प्रतिदिन जिले में 2200 स्लॉट आवंटित किए जा रहे हैं। हालांकि जिले में टीकाकरण कराने वालों की संख्या को देखते हुए यह बहुत कम है। बताया कि सभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके की कोई किल्लत नहीं है। जबकि 18 से 45 साल के लिए वैक्सीन नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को उपलब्ध कराई गई 20 हजार डोज
डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने जिले के लिए 20 हजार डोज मुहैया कराई हैं। जबकि 16 हजार डोज बुधवार को मुहैया करा दी जाएंगी। ऐसे में जिले में टीके की 36 हजार डोज उपलब्ध होंगी। 

66 फीसदी लोगों का टीकाकरण पूरा 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून जिले में 45 साल से अधिक 5,16,414 लोगों का टीकाकरण किया जाना है। जिसमें से 66 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। जबकि 1,74,440 लोगों का टीकाकरण किया जाना बाकी है। पूरे राज्य में 45 साल से अधिक उम्र के 2,79,5248 लोगों का टीकाकरण किया जाना है जबकि अब तक सिर्फ 58 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो पाया है।


3664 का हुआ टीकाकरण
नोडल अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को पूरे जिले में 3664 लोगों का टीकाकरण किया गया। जहां कोविशील्ड के 2912 टीके लगाए गए। वहीं, कोवैक्सीन के 752 टीके लगाए गए। 18 से 44 साल उम्र तक के 1078 लोगों को कोविशील्ड  और 292 लोगों को कोवैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि 45 साल से अधिक उम्र के 1654 लोगों को पहली डोज और 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई । वहीं, 45 साल से अधिक उम्र वाले 259 लोगों को कोवैक्सीन की पहली और 94 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed