फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : new positive case found today

Coronavirus in Uttarakhand: बृहस्पतिवार को प्रदेश में मिले 68 कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीजों की संख्या हुई 1153

Fri, 05 Jun 2020 12:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Jun 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : new positive case found today
corona sample - फोटो : PTI

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 68 और लोगों में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें सबसे अधिक देहरादून जिले में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रदेश में अब संक्रमितों का आंकड़ा 1153 पहुंच गया है। वहीं, 15 और संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को आई जांच रिपोर्ट में 702 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन


जबकि देहरादून में 36 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें निरंजनपुर सब्जी मंडी में संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि दून मेडिकल अस्पताल में महिला डॉक्टर व एक अन्य कर्मचारी, दो महाराष्ट्र से लौटे संक्रमित मिले हैं। वहीं, आठ संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। एम्स ऋषिकेश में भर्ती दो मरीजों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है।
विज्ञापन



Unlock-1: उत्तराखंड में आठ जून के बाद शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीमित संख्या में जाएंगे तीर्थयात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिले में संक्रमित पाए गए 10 मरीज मुंबई से आए हैं। वहीं, टिहरी जिले में 10 संक्रमित मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मुंबई की है। पौड़ी जिले में दो मरीज नोएडा और दो महाराष्ट्र से लौटे हैं। उत्तरकाशी जिले में मुंबई से लौटा एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

चंपावत में दो महाराष्ट्र से लौटे हैं और तीसरा संपर्क में आया है। बागेश्वर जिले में एक मुंबई और दूसरा गुजरात से आया है। अल्मोड़ा में संक्रमित मरीज दिल्ली और ऊधमसिंह नगर जिले में एक संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से लौटा है। बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून और बागेश्वर जिले से 15 संक्रमितों को घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 297 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
 

चौबट्टाखाल में क्वारंटीन सेंटर से लापता हुआ प्रवासी, मुकदमा दर्ज

सतपुली के चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्र में एक गांव के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा एक प्रवासी बिना बताए कहीं चला गया है। उक्त व्यक्ति के न मिलने पर ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पटवारी को दी है। पटवारी ने प्रवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पटवारी सर्किल मवालस्यूं द्वितीय के राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत ने बताया कि एक जून को दिल्ली से लौटे मूसासू गांव के नैन सिंह को गांव के प्राथमिक विद्यालय में होम क्वारंटीन किया गया था। बताया जा रहा है कि उसने वहां पहले से क्वारंटीन किए गए गांव के एक अन्य व्यक्ति से शराब पीकर झगड़ा किया और बाद में भाग गया। उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। ग्राम प्रधान सतेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कोरोना से निपटने को जिलों में बढ़ाए 78 कोविड केयर सेंटर

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने प्रदेश के 13 जिलों में 78 कोविड केयर सेंटरों और खोले हैं। इन्हें मिला कर अब 171 कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) हो गए हैं। जिनमें 16 हजार से अधिक बेड की व्यवस्था है। वर्तमान में प्रदेश में आठ सौ से अधिक संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ 1100 को पार कर गया है। हर रोज संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए सरकार ने जिले स्तर पर मरीजों के इलाज के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया है। प्रदेश में गंभीर संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पांच समर्पित कोविड अस्पताल (डीसीएच) और 11 समर्पित कोविड केयर सेंटर (डीसीसीएच) शामिल हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर पहले 93 कोविड केयर सेंटर थे। जिनकी संख्या अब बढ़ कर 171 हो गई है।

डीसीएच में 825 बेड, डीसीसीएच में 945 बेड और कोविड केयर सेंटर में 16180 बेड की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार तक इलाज के लिए निर्धारित तीनों श्रेणी के कुल 17950 बेड हो गए हैं।

जबकि वर्तमान में आठ सौ से अधिक संक्रमित मरीज भर्ती हैं। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रत्येक जिले में कोविड केयर सेंटरों खोले जा रहे हैं। सामान्य लक्षण वाले मरीजों का इलाज इन्हीं सेंटरों में किया जाएगा। इसके बाद संक्रमित पाए गए गंभीर मरीजों को डेडीकेट कोविड अस्पताल में इलाज किया जाएगा। प्रत्येक कोविड केयर सेंटर पर एंबुलेंस भी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed