उत्तराखंड : कोविड कर्फ्यू में और ढील देने की तैयारी, सप्ताह में पांच दिन खुल सकते हैं बाजार
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा।
विस्तार
प्रदेश सरकार अधिक ढील के साथ कोविड कर्फ्यू को जारी रखेगी। कर्फ्यू के दौरान प्रदेश में बाजार अब पांच दिन खोले जा सकते हैं। होटल और रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 220 नए संक्रमित मिले, 5 की मौत, 217 मरीज हुए ठीक
शनिवार को कोविड कर्फ्यू को लेकर गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में समिति ने कोरोना की संक्रमण दर, जिलाधिकारियों से प्राप्त सुझाव और राज्य की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कर्फ्यू में और ढील देने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में 22 जून सुबह छह बजे से 29 जून सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू जारी रहेगा।
उत्तराखंड : टीका लगवाया कोविशील्ड का और प्रमाणपत्र में दर्ज किया कोवाक्सीन
पांच दिन खुल सकता है बाजार
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक समिति की बैठक में प्रदेश के बाजारों को अब पांच दिन खोलने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय हो जाएगा। व्यापारी वर्ग भी पूरे सप्ताह बाजार खोलने की मांग कर रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार चरणबद्ध ढंग से अनलॉक करेगी।
होटल और रेस्टोरेंट सशर्त खुल सकते हैं
सूत्रों के मुताबिक, समिति होटल और रेस्टोरेंट सशर्त खोलने पर तो सहमत है। लेकिन पहले चरण में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही खोलने की अनुमति दी जा सकती है। अभी होटलों व रेस्टोरेंट को केवल होम डिलीवरी के लिए किचन संचालित करने की ही अनुमति है। इनमें लोगों का आना-जाना नहीं हो रहा है।
दफ्तरों में बुलाए जा सकते हैं कर्मचारी
सरकार कोविड कर्फ्यू के दौरान दफ्तरों में कर्मचारियों की 50 प्रतिशत उपस्थिति को अनुमति दे सकती है। समिति की बैठक में इस संभावना पर भी विचार किया गया। विधानसभा, सचिवालय, कलेक्ट्रेट व कुछ अन्य विभागों को छोड़कर बाकी कार्यालयों में वर्क फ्राम होम लागू है।
समिति की एक दौर की बैठक हो गई है। कोविड कर्फ्यू में कुछ और रियायत देने पर विचार हो रहा है। हमें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर ही निर्णय करना है।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड सरकार