फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : In state proportion of infected people double

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में ठीक होने वालों के अनुपात में दोगुने मिल रहे संक्रमित

Thu, 13 Aug 2020 01:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : In state proportion of infected people double
corona in world - फोटो : पीटीआई

प्रदेश में ठीक होने वाले कोरोना मरीजों की तुलना में दोगुने से अधिक संक्रमित मिले हैं। जिससे प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार हो गया है। तीन दिनों में 1239 संक्रमित बढ़े हैं और 553 मरीज ठीक हुए हैं। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड में बुधवार को मिले 439 नए संक्रमित, कुल संख्या हुई इतनी
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना काल के 152 दिनों में संक्रमित मामले 11 हजार के करीब पहुंच गए हैं। इसमें 6687 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से बढ़े हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रोजाना सौ से अधिक संक्रमित मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमित मामलों के साथ ही प्रदेश में मृत्यु दर भी बढ़ रही है। प्रदेश में अब तक 140 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है

कोरोना मरीज के संपर्क में आने वाले संक्रमितों की संख्या भी बढ़ रही है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कई क्षेत्रों में कोरोना सामुदायिक संक्रमण की तरफ बढ़ रहा है। बाहरी राज्यों से आने वाले लोग अब कम संक्रमित मिले हैं। 

प्रदेश में अभी तक कोरोना संक्रमण की सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण संपर्क में आने के कारण संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर को रोकने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल जांच बढ़ाई जा रही है। प्रतिदिन पांच से छह हजार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है।
- अमित सिंह नेगी, सचिव, स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed