Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में रिकवरी में सुधार, पहुंची 90 प्रतिशत, मृत्यु दर चिंताजनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे प्रदेश की रिकवरी दर में सुधार आया है।
पहली बार रिकवरी दर 90 प्रतिशत पहुंच गई है। लेकिन संक्रमितों की मौत को रोकना सरकार व विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। वर्तमान में मृत्यु दर 1.62 प्रतिशत पहुंच गई है।
उत्तराखंड में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सब कुछ फिलहाल ठीक चल रहा है। लेकिन रोजाना हो रही संक्रमित मरीजों की मौत से विभाग की उम्मीदें टूट रही है।
कोरोना संक्रमित मामले थमे हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना संक्रमितों से ज्यादा मरीज ठीक हो कर घर लौट रहे हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या भी पांच हजार से कम हो गई है।
जिला वार प्रदेश में ठीक हुए व मौत की स्थिति
जिला - संक्रमित - ठीक हुए - मौत
अल्मोड़ा 1780 1601 09
बागेश्वर 853 736 06
चमोली 1627 1353 01
चंपावत 1091 942 06
देहरादून 16541 14397 553
हरिद्वार 10712 9910 120
नैनीताल 6995 6293 140
पौड़ी 2680 2165 27
पिथौरागढ़ 1390 1202 05
रुद्रप्रयाग 1052 870 02
टिहरी 2910 2658 05
यूएस नगर 9284 8807 85
उत्तरकाशी 2593 2266 09