फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : global tender approved for export of covid vaccine

उत्तराखंड : कोविड वैक्सीन आयात करने को ग्लोबल टेंडर की मंजूरी, सचिव स्वास्थ्य ने जारी किए आदेश

Sun, 16 May 2021 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 08:32 AM IST
सार

राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक न होने के कारण लोगों को बिना टीके लगाए वापस लौटना पड़ रहा है। केंद्र व वैक्सीन निर्माता कंपनियों से मांग के अनुरूप वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : global tender approved for export of covid vaccine
टीके आयात करने के लिए ग्लोबल टेंडर की मंजूरी - फोटो : ANI file photo

विस्तार

प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कमी को देखते हुए सरकार ने दूसरे देशों से टीके आयात करने के लिए ग्लोबल टेंडर की मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उत्तराखंड को दूसरे देशों से वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसमें समय लग सकता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: हरिद्वार के निजी अस्पताल ने छिपाई जानकारी, 19 दिन बाद हुआ 65 मरीजों की मौत का खुलासा
विज्ञापन


प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। राज्य के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक न होने के कारण लोगों को बिना टीके लगाए वापस लौटना पड़ रहा है। केंद्र व वैक्सीन निर्माता कंपनियों से मांग के अनुरूप वैक्सीन की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: देहरादून में चार मरीज आए सामने, सरकार ने रोकथाम के लिए मांगे सुझाव


अब सरकार ने दूसरे देशों से वैक्सीन क्रय करने के लिए ग्लोबल टेंडर की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी की ओर से आदेश जारी किए गए। उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से वैक्सीन क्रय करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति ने वैक्सीन दूसरे देशों से आयात करने के लिए दस्तावेज तैयार किए हैं। वैक्सीन मिलने समय लग सकता है। 

18 से 44 आयु वर्ग में 89 हजार से ज्यादा को लगी पहली डोज

प्रदेश में कोविड टीकाकरण 16 जनवरी को शुरू किया गया था। शुरूआत में हेल्थ वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 45 से अधिक आयु वर्ग में 15.49 लोगों को पहली और पांच लाख लोगों को दूसरी डोज लगा कर टीकाकरण पूरा किया गया। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में 89 हजार से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है। 

राज्य के पास वैक्सीन का स्टॉक

प्रदेश में कोविड वैक्सीन का स्टॉक सीमित है। 45 से अधिक आयु वर्ग के लिए प्रदेश में 39330 कोवैक्सीन और 43420 कोविशील्ड की डोज का स्टॉक है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 33700 कोवैक्सीन और 19720 कोविशील्ड की डोज है। शनिवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 1.22 लाख डोज उत्तराखंड पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed