फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 65 patients died Details Revealed after 19 days in Haridwar Hospital

उत्तराखंड: हरिद्वार के निजी अस्पताल ने छिपाई जानकारी, 19 दिन बाद हुआ 65 मरीजों की मौत का खुलासा

Sat, 15 May 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 May 2021 02:30 AM IST
सार

हरिद्वार के निजी अस्पताल में जांच पड़ताल के बाद अस्पताल प्रशासन ने कोरोना मरीजों की मौत का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग को दिया है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 65 patients died Details Revealed after 19 days in Haridwar Hospital
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरिद्वार जिले के एक निजी अस्पताल ने कोरोना मरीजों की मौत की जानकारी छिपाए रखी। 19 दिनों के बाद अस्पताल में 65 मरीजों की मौत का खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


हरिद्वार स्थित बाबा बर्फानी हॉस्पिटल प्रशासन ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी है। सरकार की ओर से पूर्व में भी कोरोना का इलाज कर रहे अस्पतालों को निर्देश दिए गए कि कोरोना मरीजों की मौत की सूचना 24 घंटे के भीतर राज्य कोविड कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 5775 नए संक्रमित, 116 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बर्फानी हॉस्पिटल में 25 अप्रैल से 12 मई तक उपचार के दौरान 65 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से इसकी सूचना राज्य कोविड कंट्रोल रूम को नहीं दी गई।

उत्तराखंड: पहाड़ों में भी बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें, नौ पर्वतीय जिलों में 13 दिनों के भीतर 301 मरीजों की मौत

राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि कोरोना मरीजों की मौत की सूचना समय पर न देने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। जांच के बाद मरीजों की मौत की जानकारी सामने आई।

कोविड केयर अस्पतालों की हकीकत जानेंगे मुख्यमंत्री

पहाड़ी जिलों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच कोविड केयर अस्पतालों में इलाज की सुविधा का सच जानने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार को गढ़वाल के दौरे पर होंगे। 

पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ने से वहां के कोविड केयर सेंटर्स पर दबाव बढ़ गया है। जनप्रतिनिधि व मरीजों के परिजन शिकायतें कर रहे हैं कि अस्पतालों में उन्हें सुविधा नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तक भी ऐसी शिकायतें पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राउंड जीरो पर जाकर हकीकत का पता लगाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अस्पतालों के निरीक्षण के दौरान कुछ निर्णय व घोषणाएं भी कर सकते हैं।

कार्यक्रम के तहत वह सबसे पहले गोपेश्वर जाएंगे, जहां जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। यहां राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में वह टीकाकरण कार्यक्रम को भी देखेंगे। इसके बाद वह कोविड चिकित्सालय कोटेश्वर जाएंगे। कोटेश्वर अस्पताल में बदइंतजामी की केदारनाथ के विधायक मनोज रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। भाजपा नेता व दर्जाधारी अजेंद्र अजय ने भी मुख्यमंत्री से मामला उठाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे।

यहां से वे बेस चिकित्सालय श्रीकोट जाएंगे। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज जाएंगे और संक्रमण की रोकथाम, बचाव व टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed