फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: Doctors Gives Warning For Protest and group Resign

उत्तराखंड: कोरोना काल में डॉक्टरों ने किया आंदोलन का एलान, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

Sun, 30 Aug 2020 09:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Aug 2020 09:49 PM IST
सार

  • एक से सात सितंबर तक काली पट्टी बांध करेंगे विरोध
  • प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: Doctors Gives Warning For Protest and group Resign
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने डॉक्टरों की तीन प्रमुख मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन का एलान कर दिया है। एक से सात सितंबर तक प्रदेश भर में डॉक्टर काली पट्टी बांध कर विरोध करेंगे और आठ सितंबर को डॉक्टर वीआरएस और सामूहिक इस्तीफा देंगे। 

विज्ञापन


गांधी चिकित्सालय सभागार में हुई प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. नरेश नपलच्याल ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सक न सिर्फ अपनी बल्कि परिवार की सुध भुलाकर पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टरों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। कोरोना से जंग लड़ रहे डॉक्टरों को अन्य राज्यों में प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। वहीं, प्रदेश में डॉक्टरों से हर माह एक दिन का वेतन काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने पीजी कर रहे डॉक्टरों को नियमित डॉक्टरों की तरह पूरा वेतन देने की घोषणा की थी। अभी तक इस घोषणा पर कोई अमल नहीं हुआ है। 

सरकारी अस्पतालों में प्रशासनिक हस्तक्षेप किया जा रहा है। जिलाधिकारियों के माध्यम से अस्पतालों में तहसीलदार और पटवारियों को नामित कर अस्पतालों के निरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इससे डॉक्टरों की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंच रही है।

विभागीय और प्रशासनिक जांच में अस्पताल में हुई मौत पर डॉक्टरों की लापरवाही बता कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संघ का कहना है  कि सभी विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के काम करने के घंटे तय है। लेकिन डॉक्टर चौबीस घंटे की सेवाएं दे रहे हैं। 

संघ ने एलान किया कि एक से सात सितंबर तक पूरे प्रदेश के डॉक्टर काली पट्टी बांध कर विरोध करेंगे। यदि सरकार मांगे नहीं मानती है तो आठ सितंबर को डॉक्टर वीआरएस लेंगे और सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे। इस मौके पर महासचिव डॉ. मनोज वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed