फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand Latest News: Deceased Pregnant woman Report Found corona positive

Coronavirus In Uttarakhand: मृतक गर्भवती महिला की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, पति और भाई भी अस्पताल में भर्ती

Sun, 24 May 2020 08:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 May 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand Latest News: Deceased Pregnant woman Report Found corona positive
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में शनिवार को हुई कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिला की कोरोना रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस और कोरोना के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब महिला के पति और भाई को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल भी कोरोना की जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है। महिला का अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाएगा, यह अब जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा तय किया जाएगा। वहीं, बताया जा रहा है कि दून की मंडी में मिले कोरोना संक्रमित सब्जी विक्रेता के पिता की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह की गर्भवती थी महिला, पड़ते थे दौरे

डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि यूपी के शामली के अरशद चौक निवासी 38 वर्षीय महिला को गत 20 मई को पटेलनगर स्थित एक अस्पताल से रेफर कर दून अस्पताल भर्ती किया गया था। वह सात माह की गर्भवती थी। उसको दस दिन से खांसी की भी दिक्कत थी और लगातार दौरे पड़ रहे थे।

आईसीयू में उपचार के दौरान शनिवार शाम को उसकी मौत हो गई थी। महिला का कोरोना जांच के लिए सैंपल पहले ही भिजवा दिया गया था। जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

वायरस संक्रमित युवा आढ़ती के पिता को भी कोरोना

निरंजनपुर सब्जी मंडी के कोरोना संक्रमित युवा आढ़ती के पिता में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद उन्हें भी कोरोना संदिग्ध वार्ड से कोरोना पॉजिटिव वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरु रोड निवासी युवा आढ़ती को 19 मई को बुखार होने पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 को उसका सैंपल लिया गया। 21 को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। इसके अलावा पुलिस की मदद से उसके संपर्क में आए लोगों की भी तलाश की गई।

इसे देखते हुए मंगलवार तक मंडी को बंद भी किया गया है। उसके परिवार के सदस्यों को अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर में भेजा गया था। साथ ही उसके आसपास के आढ़तियों के सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भेज कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया था।  जिला प्रशासन ने उसी दिन गुरु रोड के एक एरिया को भी कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया था।

इस बीच रविवार सुबह आढ़ती के पिता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि चार आढ़तियों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस एवं कोरोना के स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि अस्पताल में रविवार शाम तक 13 कोरोना मरीज भर्ती थे। जिनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed