{"_id":"5fc734a58ebc3eb8670bfe8b","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-cbse-prepareing-for-small-class-online-exam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सक्लूसिव : छोटी कक्षाओं की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सक्लूसिव : छोटी कक्षाओं की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
Wed, 02 Dec 2020 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 9वीं कक्षाओं तक की परीक्षा ऑनलाइन कराने की तैयारी है। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
इसलिए ऑनलाइन परीक्षा का विकल्प खुला है। वहीं, 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी करने में भी जल्दबाजी नहीं की जाएगी।
डाक विभाग के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मंत्रालय सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर सीबीएसई के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी होने में लग सकता है थोड़ा समय
राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तारीख जारी होने में थोड़ा समय लग सकता है। क्योंकि, कई राज्यों में कोरोना की स्थिति गंभीर है। जब तक सभी राज्यों में स्थिति सामान्य न हो जाए, तारीख तय करना मुश्किल है।
कहा कि कोरोना संकट के बीच छोटी कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षा कराना मुश्किल है। इसलिए ऑनलाइन परीक्षा बेहतर विकल्प हो सकता है।
हालांकि, यह भी साफ किया कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन विकल्प पर अभी विचार नहीं किया है। कहा कि मंत्रालय सभी राज्यों में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहा है, उचित समय पर इन सभी विषयों पर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।
कहा कि कोरोना संकट के बीच छोटी कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षा कराना मुश्किल है। इसलिए ऑनलाइन परीक्षा बेहतर विकल्प हो सकता है।
हालांकि, यह भी साफ किया कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन विकल्प पर अभी विचार नहीं किया है। कहा कि मंत्रालय सभी राज्यों में कोरोना की स्थिति पर नजर रख रहा है, उचित समय पर इन सभी विषयों पर आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।