फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Higher educational institutions closed in four districts till 30 April

उत्तराखंड: चार जिलों में उच्च शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक बंद, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने दिए निर्देश

Fri, 16 Apr 2021 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Apr 2021 08:10 PM IST
सार

  • चार जिलों के साथ ही कोटद्वार भाबर क्षेत्र में भी उच्च शिक्षण संस्थान नहीं खुलेंगे। वहीं, अन्य जिलों में उच्च शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। साथ ही 18 अप्रैल को होने वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Higher educational institutions closed in four districts till 30 April
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर जिले में 30 अप्रैल तक उच्च शिक्षण संस्थान बंद रखे जाएंगे। इसके साथ ही कोटद्वार भाबर क्षेत्र के उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद ही रहेंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। खासकर अधिक जनसंख्या वाले मैदानी जिलों में इसका अधिक प्रभाव देखा गया है। जिसे देखते हुए राज्य के चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के साथ ही कोटद्वार भाबर के सभी राजकीय एवं निजी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में आए रिकॉर्ड 2402 नए संक्रमित मरीज, 17 की मौत, एक्टिव केस 13 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शिक्षण संस्थानों में छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन कराने को कहा गया है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में समस्त उच्च शिक्षण संस्थान खुले रहेंगे। लेकिन छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज में आने की बाध्यता नहीं होगी। इन शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में पढ़ाई जारी रहेगी।

हरिद्वार कुंभ 2021 : निरंजनी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी महाराज सहित अन्य 16 संत भी कोरोना संक्रमित

राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सभी महाविद्यालयों को 4 जी नेटवर्क सेवा से जोड़ दिया गया है। जबकि निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा भी अपने स्तर से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए छात्रों और शिक्षकों को कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पढ़ाई जारी रखनी होगी। ऑनलाइन पढ़ाई को बेहतर तरीके से कराए जाने के लिए शासन स्तर से मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

18 अप्रैल को होने वाली स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा स्थगित 

चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में स्टाफ नर्स के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 18 अप्रैल को होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डा मुकेश पांडेय की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। 

संयुक्त सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि परीक्षा देहरादून एवं हल्द्वानी के 27 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होनी थी। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक होने वाली परीक्षा के लिए  विभिन्न केंद्रों पर परिषद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए थे,लेकिन परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से अगले आदेशों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed