फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Today Coronavirus Active Case in uttarakhand 16 April: Record 2402 New Infected Patient Found in last 24 Hours

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में आए रिकॉर्ड 2402 नए संक्रमित मरीज, 17 की मौत, एक्टिव केस 13 हजार पार

Fri, 16 Apr 2021 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Apr 2021 11:39 PM IST
सार

  • उत्तराखंड में शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे के अंदर 2402 नए संक्रमित मरीज आए हैं। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 18 हजार 646 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 100857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Today Coronavirus Active Case in uttarakhand 16 April: Record 2402 New Infected Patient Found in last 24 Hours
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं। शुक्रवार को पहली बार 24 घंटे के अंदर 2402 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार पार हो गई है। आज प्रदेश में 17 मरीजों की मौत हुई, जबकि 1080 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 1 लाख 18 हजार 646 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 100857 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देहरादून में आज मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन


हरिद्वार कुंभ 2021 : निरंजनी अखाड़ा के सचिव रविंद्रपुरी महाराज सहित अन्य 16 संत भी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को 30542 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 1051 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 539, नैनीताल में 296, ऊधमसिंह नगर में 220, पौड़ी में 76, टिहरी में 39, रुद्रप्रयाग में 17,  पिथौरागढ़ में 2, उत्तरकाशी में 14, अल्मोड़ा में 48, चमोली में 29 , बागेश्वर में 19 और चंपावत में 52 संक्रमित मिले। वहीं, कंटेंमेंट जोन की संख्या 74 पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात

प्रदेश में अब तक 1819 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 13546 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

नर्सिंग कॉलेज में तीन छात्राएं व एक स्टाफ कोरोना संक्रमित
पौड़ी नर्सिंग कॉलेज में तीन छात्राएं व एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला। संक्रमित एक छात्रा को मेडिकल कालेज श्रीनगर भेज दिया गया है, जबकि दो छात्राओं व एक स्टाफ को आइसोलेट कर दिया गया है। 

प्रधानाचार्य मनीषा ध्यानी ने बताया कि कुछ दिनों पहले तीन छात्राओं का स्वास्थ्य खराब हो गया था, उन्हें मेडिकल कालेज श्रीनगर ले जाया गया जहां कोविड जांच में वह पॉजिटिव मिलीं। साथ ही एक स्टाफ भी संक्रमित मिला। छात्राओं व स्टाफ के संक्रमित मिलने पर 60 छात्र-छात्राओं व स्टाफ में शामिल 20 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है। 

प्रदेश को मिली दो लाख टीके की डोज 

उत्तराखंड को केंद्र से नियमित रूप से कोविड टीके की आपूर्ति हो रही है। शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे से दो लाख टीके विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जबकि 90 हजार टीके शनिवार को और मिलेंगे। इससे प्रदेश के पास आने वाले लगभग 10 दिनों का स्टॉक उपलब्ध हो गया है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीके की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। केंद्र से नियमित रूप से टीके की आपूर्ति की जा रही है। शुक्रवार को सीरम इंस्टीट्यूट पुणे से दो लाख टीके विमान से जौलीग्रांट पहुंचे। जहां से वैक्सीन को राज्य वैक्सीनेशन सेंटर लाया गया। प्रदेश के दूरस्थ जिलों को वैक्सीन भेज दी गई है। बाकी जिलों को शनिवार को टीके भेजे जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश भर में 669 केंद्रों पर 48448 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब तक 12.85 लाख से अधिक लोगों को पहली और 2.25 लाख लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। 

जिला को भेजी गई वैक्सीन
अल्मोड़ा           12000
बागेश्वर            8000
चमोली            11000
चंपावत            7000
देहरादून           43000
हरिद्वार           26400
नैनीताल          16500
पौड़ी                14500
पिथौरागढ़       11000
रुद्रप्रयाग          5000
टिहरी             13100
ऊधमसिंह नगर   22500
उत्तरकाशी         10000
.......................................
कुल-                200000

कुंभ मेला भवन की कैंटीन का कुक संक्रमित

कुंभ मेला भवन की कैंटीन के रसोईयां समेत छह लोगों कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा के अलावा कोई भी बड़ा अधिकारी कार्यालय में नहीं पहुंचा। 

मेला भवन भवन में बृहस्पतिवार को छह कोविड संक्रमित मिले थे। इनमें से एक कैंटिन का रसोईयां और अन्य पांच कर्मचारी शामिल थे। कैंटीन से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का चाय और नाश्ता आता है।

ऐसे में भी संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलने की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को मेला अधिष्ठान में अधिकारियों के कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा। मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।

चीन सीमा पर तैनात जवानों लगाया कोरोना टीका

पिथौरागढ़ जिले में भारत-चीन सीमा चौकी पर तैनात जवानों को 15 हजार फीट की ऊंचाई पर कोरोना टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नाबीढांग, गुंजी, कुटी, गर्ब्यांग चौकी पर तैनात हिमवीरों और एसएसबी के 166 जवानों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया। 

प्रतिरक्षण सहायक मोहित पंत के नेतृत्व में डॉ. दर्शन बेरी, वैक्सीन कोल्डमैन प्रबंधक पंकज बिष्ट, ईश्वरी दत्त जोशी, चंदन सिंह ने आईटीबीपी और एसएसबी के जवानों को कोरोना टीका लगाया।

इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लमारी से छियालेख तक 15 किमी की पैदल यात्रा भी करनी पड़ी। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने मार्च के प्रथम सप्ताह में गुंजी, कुटी, कालापानी, गर्ब्यांग में 250 जवानों को कोरोना का पहला टीका लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed