फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Funeral Numbers Low Now in Haridwar shamshan Ghat

हरिद्वार: श्मशान घाट पर कम होने लगा चिताओं का बोझ, लकड़ी उठाने का आंकड़ा भी घटकर 50 से 60 कुंतल पहुंचा

Sun, 16 May 2021 09:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 May 2021 09:19 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अब हरिद्वार में मरने वालों की संख्या कम होने लगी है। इससे श्मशान घाटों में चिताओं का बोझ भी कम हुआ है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Funeral Numbers Low Now in Haridwar shamshan Ghat
कनखल श्मशान घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में जहां 12 मई से पहले तीनों श्मशान घाटों में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार हो रहा था, वहीं अब संख्या घटकर करीब 25 से 30 आ गई है।

विज्ञापन


मोक्ष धामों के लकड़ी भंडारों का आंकड़ा और घाटों में दाह संस्कार के आंकड़े इसके गवाह हैं। पहले 200 कुंतल प्रतिदिन लकड़ियों की खपत हो रही थी, जो अब 50 से 60 कुंतल आ गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण से अप्रैल माह से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ। मई के पहले सप्ताह तक श्मशान घाटों में वेटिंग होने लगी। सुबह पांच बजे से देर रात तक चिताएं जल रही थीं। श्मशान घाटों के प्लेट फार्मों पर जगह न मिलने के कारण लोग जहां जगह मिल रही थी वहीं पर चिताएं जला रहे थे।

ऋषिकेश: घाटों पर गंगा में गिर रहे कोरोना संक्रमित शवों के अवशेष, बहाई जा रही अधजली राख, तस्वीरें...

चंडी घाट श्मशान के विस्तारीकरण का प्रस्ताव तक मंजूर हो गया। हरिद्वार मोक्ष धाम है। हरिद्वार में गढ़वाल के कई जिलों के अलावा देहरादून, यूपी के सीमावर्ती जिलों से शव दाह संस्कार के लिए लाए जाते हैं। बीते तीन दिनों से धर्मनगरी के खड़खड़ी, चंड़ीघाट व कनखल श्मशानों में शवों की गिनती कम हो गई है।

चंडी घाट श्मशान घाट

तारीख- कोविड- नान कोविड
12 मई     7           3
13 मई     7           3
14 मई     4           2
15 मई     5           2

कनखल श्मशान घाट
तारीख-   कोविड  नान कोविड
12 मई     9         10
13 मई     8          8
14 मई     8         7
15 मई     10       6

खड़खड़ी श्मशान घाट
तारीख     कोविड  नान कोविड
12 मई     11          22
13 मई     11          19
14 मई     16          22
15 मई     11          19

 चंडी घाट शमशान घाट पर दहन के लिए आने शवों की संख्या में कमी आ रही है। कोरोना संक्रमितों शवों की संख्या भी कम दर्ज की जा रही है। इससे लकड़ियों की खपत भी कुछ कम हुई है, यह राहत की बात है।
- मान सिंह गुसाईं, सचिव चंडीघाट श्मशान घाट

पिछले चार दिनों में श्मशान घाट में आने वाले कोविड शवों की संख्या कम हुई है। जहां पहले 20 से 25 कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। वहीं पिछले चार दिनों में शवों की संख्या 10 तक ही पहुंची।
- हरिओम अनेजा, कोषाध्यक्ष, कनखल श्मशान घाट

लकड़ी का उठान पहले से कम हुआ है। 12 तारीख के बाद से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले कोविड मृतकों की संख्या भी कम हुई है। लकड़ी का उठान भी कम हुआ है।
- राजेंद्र, सेवादार, खड़खड़ी श्मशान घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed