फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: Former Cm Harish rawat Tested corona positive, Delhi AIIMS Refer

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर

Thu, 25 Mar 2021 07:23 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Mar 2021 07:23 PM IST
सार

दून अस्पताल में विभिन्न जांचें और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नई दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: Former Cm Harish rawat Tested corona positive, Delhi AIIMS Refer
हरीश रावत दिल्ली एम्स रेफर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना संक्रमित मिले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण मिला है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। दून अस्पताल में विभिन्न जांचें और प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें नई दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव, परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उनकी पत्नी, बेटी और स्टाफ में शामिल दो अन्य लोगों में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को वह चिकित्सीय जांच के लिए दून अस्पताल पहुंचे। हरीश रावत को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर डॉक्टरों ने सीटी स्कैन, ईसीजी और अन्य विभिन्न जांचें कराने के बाद उन्हें अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उनकी पत्नी, बेटी और जांच को आए स्टाफ के एक अन्य व्यक्ति की तबीयत सामान्य पाई गई। सभी को निर्धारित अवधि तक होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, सांस लेने में दिक्कत के चलते हरीश रावत को कृत्रिम ऑक्सीजन दी गई।

दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को पहले से मधुमेह, रक्तचाप, हृदय और गर्दन संबंधी दिक्कत भी थी। सांस लेने में दिक्कत की वजह से कृत्रिम ऑक्सीजन पर रखकर एंबुलेंस से उन्हें जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाया गया। जहां से एयर एंबुलेंस के जरिए नई दिल्ली एम्स रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री तीरथ से हरीश रावत के लिए अपना डॉक्टर भेजा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए अपने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएस बिष्ट को दून अस्पताल भेजा। उन्होंने डॉक्टर का निर्देश दिए कि पूर्व सीएम हरीश रावत का इलाज पूरी गंभीरता से किया जाए। अगर किसी भी तरह की परेशानी है तो उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराने की पूरी व्यवस्था तत्काल कराई जाए। डॉ. एनएस बिष्ट तत्काल दून अस्पताल पहुंचे। सभी रिपोर्ट और उनकी स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। डॉ. बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत फिलहाल स्वस्थ्य हैं और होम आईसोलेशन में अपना काम कर रहे हैं।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने किया केंद्रीय मंत्री को फोन

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी पूर्व सीएम हरीश रावत के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद सीधे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को फोन किया। 

बीते दिनों कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के कोरोना संक्रमित होने से कई और लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। मंगलवार को सुभाष रोड पर आयोजित होली समारोह में वे शामिल हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।

समारोह में हरीश रावत ने बकाया ढपली पर गाना गाया था और होलियारों के साथ पारंपरिक रूप से होली मनाई थी। मंगलवार को हरीश रावत डीएवी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए थे। पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक किसी और के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिन पहले ही पंजाब के दौरे से वापस लौटे थे। वे पंजाब के प्रभारी भी हैं और इस वजह से उनका पंजाब आना जाना लगा रहता है। पंजाब से लौटने के बाद वे कोटद्वार, जयहरीखाल आदि में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलनों में भी शामिल हुए थे।

रेखा आर्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए किया यज्ञ

वहीं उत्तराखंड सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रेखा आर्या ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ राज्य की उन्नत्रि एवं जन-जन के आरोग्य की कामना को लेकर जूना अखाड़ा में विशेष यज्ञ अनुष्ठान किया।

इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ में आहूतियां देकर मुख्यमंत्री के जल्दी स्वस्थ होने तथा कुंभ मेला के सकुशल सम्पन्न होने का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला भव्य, दिव्य और स्वच्छता के साथ सकुशल सम्पन्न होगा।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ दिव्य-भव्य और स्वच्छता के साथ सकुशल संपन्न होगा। कोरोना की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के पालन के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को स्नान करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। सरकार इसके लिए तैयारियों में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed