फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: Former Cm Harish rawat Tested Positive For Corona

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना पॉजिटिव, परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित

Wed, 24 Mar 2021 06:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Mar 2021 06:04 PM IST
सार

  • कांग्रेस के रार्ष्टीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
  • सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपली की

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: Former Cm Harish rawat Tested Positive For Corona
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उनके परिवार के चार सदस्य भी संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंनें खुद अपनी ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि मैंने अपना, अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत और पूरन रावत का टेस्ट करवाया था। हम सभी लोग संक्रमित मिले हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने कोरोना की पहली डोज लगवाई थी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व सीएम रावत ने मंगलवार को देहरादून में होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शिरकत की थी। उनके संक्रमित होने के बाद अब कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को भी संक्रमण का खतरा है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। 

सीएम तीरथ सिंह रावत भी आइसोलेशन में

बीते 22 मार्च को सीएम तीरथ सिंह रावत भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। वह आइसोलेशन में रह रहे हैं। सीएम तीरथ ने सोमवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर चिकित्सीय जांच कराई थी। सीटी स्कैन में मुख्यमंत्री के फेफड़ों में मामूली इंफेक्शन मिला था।

बता दें कि मुख्यमंत्री के फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट, दून अस्पताल के कोरोना के नोडल अफसर एवं वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग अग्रवाल और मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह की देखरेख में उनकी विभिन्न चिकित्सीय जांच की गई थी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सामान्य है।

डॉक्टरों ने जांच के बाद जरूरी दवाएं देकर मुख्यमंत्री को फिलहाल एकांतवास में रहने की सलाह दी है। उधर, मुख्यमंत्री के संपर्क में आए नेताओं, अधिकारियों, मुख्यमंत्री के स्टाफ और अन्य परिचितों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत के कोरोना संक्रमित होने से दहशत में कांग्रेसी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही कोटद्वार, दुगड्डा और जयहरीखाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पत्रकारों में कोविड-19 की दहशत है। पूर्व सीएम बीते रविवार और सोमवार को दो दिन तक कोटद्वार से लेकर जयहरीखाल तक कई कार्यक्रमों में शामिल रहे। 

इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ पत्रकार भी उनके सीधे संपर्क में रहे। बुधवार शाम को जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर कोटद्वार पहुंचते ही कांग्रेस के आला नेताओं से लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी चिंतित हो गए। डॉक्टरों ने सभी को सेल्फ आइसोलेशन में रहने और लक्षण पाए जाने पर कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी। 

कोटद्वार के कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, पार्षद गीता नेेगी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। सोमवार सुबह हुई पत्रकार वार्ता में शहर के लगभग सभी पत्रकार मौजूद थे। इसी दिन उन्होंने जयहरीखाल में एक होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया था और दुगड्डा में भी एक जनसभा की।

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। कहा कि उनके सीधे संपर्क में आने वाले लोगों में पांच दिन बाद से कोविड-19 के लक्षण आने शुरू होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed