फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 25 december: new positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 42 नए मामले, मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए जारी हुई गाइड लाइन

Sat, 25 Dec 2021 06:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Dec 2021 06:09 PM IST
सार

अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 233 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 25 december: new positive patients update
कोरोना जांच - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34 मरीज स्वस्थ हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। फिलहाल 237 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक प्रदेश में 344766 लोग संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक आठ जिलों में 42 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


देहरादून में 21, पिथौरागढ़ में नौ, नैनीताल में पांच, हरिद्वार और टिहरी में दो-दो, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर व उत्तरकाशी जिले में एक-एक नया संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में 34 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर अब तक 330886 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन

Omicron in Uttarakhand: नई एसओपी जारी, देहरादून में अधिकतम 100 लोगों के साथ मना सकेंगे नए साल का जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के लिए मसूरी आ रहे हैं तो साथ लाए ये दस्तावेज
अगर आप नए साल के जश्न के लिए मसूरी आना चाहते हैं तो डबल डोज वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र और आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं। जिलाधिकारी ने कोरोना रोकथाम के लिए शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिसमें जिन पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग एडवांस की है। केवल वह ही सामाजिक दूरी के साथ नव वर्ष का जश्न मना सकते हैं। इसके साथ ही नए जश्न को सौ लोगों के साथ सादे समारोह के रूप में मनाया जाएगा। 

मसूरी एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर कोरोना को लेकर नए दिशा निर्देश मिले हैं। उसका पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसूरी में आने वाले पर्यटकों के पास 72 घंटे की आरटीपीसीआर रिपोर्ट है और जिन लोगों की डबल डोज वैक्सीन लगी है उनको आने की अनुमति दी जाएगी। कुठाल गेट के पास पर्यटकों की चेकिंग की जा रही है।

 

होटलों में सौ से अधिक लोग किसी भी समारोह में शामिल नहीं होंगे। होटलों की चेकिंग और निगरानी लगातार की जाएगी। रात के दस बजे के बाद कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन के खतरे को देखते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।

यूपी बार्डर और चिलरखाल चेकपोस्ट पर सैंपलिंग शुरू

देहरादून में ओमिक्रॉन की दस्तक से पौड़ी गढ़वाल जिले के सभी बॉर्डर और चेकपोस्ट पर मेडिकल टीम तैनात कर दी गई है। कोटद्वार के यूपी बॉर्डर पर खास निगाह रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही जिले का पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड पर आ गया है। हर दिन यूपी बॉर्डर पर 75 से 100 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। 

Omicron in Uttarakhand: सरकार ने नए वैरिएंट को लेकर स्पष्ट की स्थिति, कहा- घबराएं नहीं, प्रदेश में हालात सामान्य

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से जहां लोगों में डर बढ़ने लगा है। वहीं पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना गाडड लाइन का सख्ती से पालन करवाए जाने, राज्य और जनपदों की सीमा में बाहर से आने वाले वाहनों को रोककर सैंपल लेने का काम भी शुरू हो गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि जिले की सीमाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ पुलिस निरंतर चेकिंग कार्य में जुटी है। सभी थानों को सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही मास्क की अनिवार्यता पर फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद और राज्य की सीमाओं पर पहले की तरह मेडिकल टीमें तैनात कर दी गई हैं। पॉजीटिव मामलों के सैंपल जीनोम सीक्वेंस की जांच के लिए दून अस्पताल भेजे जा रहे हैं। कोटद्वार बॉर्डर पर दुगड्डा विकासखंड की मेडिकल टीम तैनात की गई है। इसके अलावा हरिद्वार की ओर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग के लिए चिलरखाल बैरियर पर भी टीम तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed