फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 24 September: 14 positive found and Two Patient Death

उत्तराखंड में कोरोना: शुक्रवार को मिले 14 नए संक्रमित, देहरादून जिले में सभी को लगी टीके की पहली डोज

Fri, 24 Sep 2021 11:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Sep 2021 11:27 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand: सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 24 September: 14 positive found and Two Patient Death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो मरीजों की मौत हुई है। जबकि 23 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 238 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 249 सक्रिय मामले थे।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 16039 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और हरिद्वार में दो-दो, देहरादून और नैनीताल में चार-चार, पौड़ी और टिहरी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री ने किया एलान, पहाड़ों में निजी अस्पताल खोलने पर अनुदान देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343459 हो गई है। इनमें से 329738 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7393 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

देहरादून जिले में सभी को लगी कोरोना टीके की पहली खुराक
देहरादून जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीके की पहली खुराक लग गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, डॉक्टरों, अन्य कर्मियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस लक्ष्य को लगभग नौ महीने में हासिल किया गया। पूरे अभियान के दौरान समय-समय पर रणनीति बनाई गई और कार्य के अतिरिक्त दायित्वों को देखते हुए तीन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी बदले गए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दिनेश चौहान ने बताया कि जिले में 18 साल से अधिक उम्र के 1427997 लोगों को टीका लगाने की सूची विभाग को मिली थी। जिनमें 41215 स्वास्थ्यकर्मियों, 28413 फ्रंट लाइन वर्कर, 18 से 44 साल तक की उम्र वाले 911583, 45 साल से अधिक उम्र के 516414 लोगों को कोरोना टीके की दोनों खुराक लगाने का लक्ष्य है।

इसमें से टीके की पहली खुराक लगाने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। जबकि, 93 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक भी लग चुकी है। डॉ. चौहान ने बताया कि टीके की दूसरी खुराक लगाने के लक्ष्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही सामाजिक संगठनों और आमजन के सहयोग का भी आभार जताया है। उन्होंने अपील की है कि दूसरी खुराक भी सभी लोग लगवा लें।

कोविड टीकाकरण में तेजी, लक्ष्य हुआ कम

प्रदेश में कोविड टीकाकरण में तेजी आई है। इससे 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य कम हो रहा है। अब हर दिन 60 हजार से कम लोगों को वैक्सीन की डोज लगानी होगी। पिछले 10 दिन में राज्य में 787390 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

राज्य में अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन में लगातार तेजी के चलते अगले 100 दिन का प्रतिदिन का लक्ष्य भी कम हुआ है। 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अब प्रत्येक दिन 59470 डोज लगानी होगी। 

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेेशन की ओर से टीकाकरण विश्लेषण रिपोर्ट जारी की गई। 22 सितंबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 72.77 लाख लोगों को पहली डोज और 28.76 लाख को दोनों डोज वैक्सीन दी जा चुकी है। अब तक कुल 1.01 करोड़ को वैक्सीन दी जा चुकी हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले 18 से 44 वर्ष के लोगों की संख्या 49.34 लाख और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 27.95 लाख से अधिक  है। इसके अलावा राज्य में पंजीकृत हेल्थ केयर वर्करों की संख्या 1.28 लाख और फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या 1.93 लाख से अधिक है।

एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि बीते 10 दिनों में प्रतिदिन के लक्ष्य में कुछ कमी आई है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा एक करोड़ पार कर चुका है। अब 100 दिन में हर दिन 59470 लोगों को वैक्सीन लगानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed