फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 21 january: positive patients update

उत्तराखंड: 24 घंटे में मिले कोरोना के 4964 नए मरीज, आठ की हुई मौत, सक्रिय मामले 26 हजार पार

Fri, 21 Jan 2022 06:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 21 Jan 2022 06:22 PM IST
सार

अब तक उत्तराखंड में 7468 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2189 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 349364 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 26950 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 21 january: positive patients update
सैंपल लेते कर्मी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर 4964 कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। जबकि आठ मरीजों की मौत हुई है। 2189 संक्रमित ठीक हुए हैं। सक्रिय मामले भी 26 हजार पार हो गए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 391915 पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 13 जिलों में 4964 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 1489, हरिद्वार में 706, नैनीताल में 666, ऊधमसिंह नगर में 485, अल्मोड़ा में 261, चमोली में 55, टिहरी में 120, पौड़ी में 375, बागेश्वर में 214, पिथौरागढ़ में 195, रुद्रप्रयाग में 44, उत्तरकाशी में 75, चंपावत जिले में 279 संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


अब तक 7468 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2189 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 349364 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 26950 सक्रिय मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 89.14 प्रतिशत और संक्रमण दर 21.60 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर दी जाएगी कोविड मरीजों को विशेष खुराक

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर विशेष डाइट दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने कैंटीन संचालक को इस बारे में दिशा-निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों को गर्म पानी, हल्दी दूध, अंडे, फल, सूप, पनीर, प्रोटीनयुक्त दालें और सब्जियां आदि विशेष डाइट दी जाती है। कुछ मरीजों के परिजनों ने शिकायत की थी कि कोविड मरीजों को समुचित डाइट नहीं दिया जा रहा है। जिस पर कैंटीन संचालक मनोज कुलाश्री का कहना था कि तीसरी लहर में अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोविड मरीजों को विशेष डाइट संबंधी कोई दिशा-निर्देश उन्हें नहीं दिए गए थे।


कैंटीन संचालक ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती कोविड समेत सभी मरीजों को ताजा, स्वच्छ और पौष्टिक डाइट दी जाती है। मरीजों को बासी भोजन किसी भी सूरत में नहीं दिया जाता है। वहीं, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत ने कहा कि अस्पताल में इस वक्त कोविड के बहुत ज्यादा मरीज नहीं हैं। यह तय किया गया है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह पर कोविड या डायबिटिज जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को जरूरी डाइट दी जाए। साथ ही स्वच्छता और पौष्टिकता का भी पूरा ख्याल रखा जाए। कैंटीन संचालक को टेंडर की तय दरों पर ही यह डाइट देनी होगी। भविष्य में जिलाधिकारी की अनुमति पर टेंडर में विशेष डाइट वाली शर्त जोड़ी जा सकती है। कैंटीन संचालक को इस बारे में दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

 

ऋषिकेश में 25 पर्यटक समेत 68 लोग कोरोना संक्रमित

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 25 पर्यटक समेत 68 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा शुक्रवार को 788 लोगों की कोरोना जांच की गई।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि शुक्रवार को सरकारी अस्पताल में 266 लोगों की लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें 36 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश चंद्र जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में 172 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें तीन लोग संक्रमित पाए गए। यमकेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 25 पर्यटक समेत 29 लोग कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 350 लोगों की कोरोना जांच की गई है।

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 337 लोगों को एहतियाती बूस्टर डोज लगाई गई। नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 97 राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती में 200 और लक्ष्मणझूला में 40 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

पांच डॉक्टरों समेत 66 लोग कोरोना संक्रमित

श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल में सैंपल देने वाले 66 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें मेडिकल कॉलेज के तीन विभागाध्यक्षों सहित 18 कर्मचारी शामिल हैं। शेष लोग श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। 

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी के अनुसार, 5 डॉक्टर, इंटर्न डॉक्टर, नर्सिंग अफसर, एमबीबीएस छात्र, कक्ष सेवक और मिनिस्टीरियल समेत 18 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में 60 लोग पॉजिटिव आए, जबकि शुक्रवार को बेस अस्पताल की फ्लू ओपीडी में 15 लोगों की रेपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें छह लोग पॉजिटिव निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed