फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 October: 8 positive found and One Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को आठ नए संक्रमित मिले, दो हफ्ते बाद एक मरीज की मौत

Wed, 20 Oct 2021 11:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश के नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 October: 8 positive found and One Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो हफ्ते बाद एक मरीज की मौत हुई है। जबकि छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 176 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 7462 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में चार, हरिद्वार में दो और नैनीताल व पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ाए कोविड प्रतिबंध, नई एसओपी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343773 हो गई है। इनमें से 330071 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7398 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.11 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

22 हजार ने लगवाई कोविड वैक्सीन 
प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। बुधवार को 694 केंद्रों पर 22 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाई है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आपदा के चलते प्रदेश के कई जिलों में टीकाकरण कार्य प्रभावित हुआ है। बुधवार को 22 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगवाई गई। बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में काफी कम टीकाकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को देश में कोविड वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 100 करोड़ पार हो जाएगा। इस उपलब्धि पर प्रदेश के कई टीकाकरण केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 

11 स्ट्रीट वेंडरों को मिला कोरोना योद्धा सम्मान 

हरिद्वार में लघु व्यापार एसोसिएशन ने कोरोनाकाल में रेहड़ी-पटरी के लघु व्यापारियों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करने में भूमिका निभाने वाले 11 स्ट्रीट वेंडर्स को कोरोना योद्धा के रूप में अंग वस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अध्यक्षता में न्यू स्मार्ट स्मार्ट वेंडिंग जोन प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। संजय चोपड़ा ने कहा कि कोरोनाकाल में रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को सबसे अधिक संकट के दौर से गुजरना पड़ा। ऐसी संकट की घड़ी में कई लघु व्यापारियों ने रेहड़ी पटरी के दूसरे लघु व्यापारियों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया।

एसोसिएशन संरक्षक पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा और प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने संयुक्त रूप से ओमप्रकाश भाटिया, दिलीप कुमार गुप्ता, पंडित मनीष शर्मा, प्रभात चौधरी, मोहनलाल, सतपाल सिंह, ठाकुर जय सिंह बिष्ट, राजेंद्र पाल, मंजू देवी पाल, सुनीता चौहान आदि को सम्मानित किया गया। 

त्योहार पर ध्यान रखें कोरोना गाइडलाइन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में सीएलजी मेंबरों और व्यापारियों के साथ थानेदारों ने बैठक की। इस दौरान त्योहारों पर उनसे शांति व्यवस्था के साथ-साथ कोरोना गाइडलाइनों का पालन करने की अपील की गई। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में भी पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। सीएलजी मेंबरों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी पुलिस को त्योहारों पर सहयोग का आश्वासन दिया। 

बैठकें अलग-अलग थानों में हुई। बतया गया कि त्योहारों पर बाजारों में अक्सर भीड़ बढ़ जाती है। इसके लिए जरूरी है कि वर्तमान में लागू कोरोना गाइडलाइनों का पालन कराया जाए। व्यापारियों से दुकानों में कोरोना गाइडलाइन के पालन, सैनिटाइजेशन आदि व्यवस्थाएं करने की हिदायत दी गई।

पटाखों की दुकानें क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में झील तिराह के निकट खाली ग्राउंड में लगाने पर सहमति प्रकट की गई है। प्रेमनगर पुलिस ने भी आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारियों की गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्व के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने और आपसी सौहार्द से पर्व मनाने पर चर्चा की गई। पटाखों की दुकानें दशहरा ग्राउंड में लगाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed