फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 december: 11 new positive found

उत्तराखंड में कोरोना: सोमवार को मिले 11 नए संक्रमित, विदेशी नागरिकों के संपर्क में आए 18 लोगों के सैंपल लिए

Mon, 20 Dec 2021 06:44 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Dec 2021 06:44 PM IST
सार

देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला सामने आया है। अब प्रदेश में कोविड के 170 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 75 देहरादून की है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 20 december: 11 new positive found
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। इसके साथ ही एक मरीज की मौत हुई है। वहीं सोमवार को आठ कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देहरादून में सात, हरिद्वार में तीन और ऊधमसिंह नगर जिले में एक मामला सामने आया है। अब प्रदेश में कोविड के 170 एक्टिव केस हैं, जिसमें सबसे ज्यादा संख्या 75 देहरादून की है।
विज्ञापन



ओमिक्रॉन अलर्ट: उत्तराखंड की सीमाओं और अस्पतालों पर अलर्ट जारी, अलग से बनाया गया वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले होटल में ठहरे यमन के नागरिक में हुई थी कोरोना की पुष्टि
रुड़की में चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले यमन के नागरिक के संपर्क में आए फार्मा कंपनी के 18 लोगों की कोरोना जांच की गई है। वहीं, दो दिन पहले होटल कर्मियों के लिए गए सैंपलों में सबकी रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।

16 दिसंबर को यमन से आए तीन लोग किशनपुर स्थित होमटेल होटल में ठहरे थे। होटल प्रबंधक ने उनका कोरोना टेस्ट कराया तो एक विदेशी संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के पूरे स्टाफ की कोरोना जांच की थी। साथ ही संक्रमित के साथ ही अन्य दोनों विदेशी नागरिकों के साथ पूरे होटल स्टाफ को क्वारंटीन कर होटल सील कर दिया था।


इसी बीच विदेशियों की ट्रेवल हिस्ट्री देखने पर पता चला कि ये लोग भगवानपुर की एक दवा कंपनी में भी विजिट के लिए गए थे। ऐसे में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भगवानपुर के ग्राम सिकंदरपुर स्थित कंपनी पहुंची। यहां पूछताछ में पता चला कि विजिट के दौरान तीनों यमन नागरिकों के संपर्क में कंपनी के 18 लोग आए थे।

ऐेसे में सभी 18 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। भगवानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं थे। फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, सभी होटल कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित यमन नागरिक की ओमिक्रॉन रिपोर्ट आने का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed