फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06 October: 22 positive found and One Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 22 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत, हर सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान

Wed, 06 Oct 2021 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Oct 2021 09:16 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: चार जिलों बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 06 October: 22 positive found and One Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 163 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 149 सक्रिय मरीज थे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 15948 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो, देहरादून में 10, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगा रामलीला का आयोजन, दुकानें खोलने पर समय की अनिवार्यता खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343618 हो गई है। इनमें से 329953 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

प्रदेश में प्रत्येक सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान

प्रदेश में दिसंबर माह तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार ने प्रत्येक सोमवार महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में दो हजार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जाएगी।

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित कक्ष में टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 दिसंबर 2021 तक प्रदेश में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए टीकाकरण में तेजी लाई जाए।

 प्रदेश में अब तक कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 73.90 लाख लोगों को पहली और 32.51 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लगी है। प्रदेश 95 प्रतिशत लोगों को पहली और 42 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में पूर्व में ही निर्देश दिए जा चुके हैं। महीने में दो बार टीकाकरण की प्रदेश स्तरीय समीक्षा की जा रही है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि जिन गांवों में शत प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, वहां के प्रधान व क्षेत्रीय पटवारी से प्रमाण पत्र हासिल कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। वहीं, शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय के अधिकारियों व जिला प्रशासन को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed