फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 010 january: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 1292 नए संक्रमित, पांच मरीजों की हुई मौत

Mon, 10 Jan 2022 06:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 10 Jan 2022 06:10 PM IST
सार

14118 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 350885 हो गई है। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 010 january: positive patients update
सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे में 1292 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच मरीज की मौत हुई है। कुल मृतकों की संख्या 7429 हो गई है। संक्रमण दर 07.57 प्रतिशत हो गई है। जबकि 294 संक्रमित ठीक हुए हैं। 5009 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 352177 हो गई है। 

विज्ञापन

 
सोमवार को प्रदेश में एक दिन में 1292 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। राज्य में कुल 332949 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.54 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 441 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


देहरादून में हालात चिंताजनक: संस्थानों में सामूहिक रूप से मिलने लगे हैं कोरोना मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में 220, हरिद्वार में 254, पिथौरागढ़ में 12, अल्मोड़ा में 36, ऊधमसिंह नगर में 193, चंपावत में 07, टिहरी में 28, उत्तरकाशी में 09, बागेश्वर में 07, पौड़ी में 56, चमोली में 15, रुद्रप्रयाग में 14 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है।


तीन डॉक्टर, दस एमबीबीएस छात्र संक्रमित
श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को यहां तीन डॉक्टर और 10 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनवरी माह में मेडिकल कॉलेज में सात डॉक्टर, दो प्रशिक्षु डॉक्टर, स्टाफ नर्स और 14 छात्र-छात्राएं संक्रमित हो चुके हैं।

कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि सोमवार को एनेस्थिसिया विभाग के सहायक प्रोफेसर, बाल रोग विभाग की जूनियर डॉक्टर और एक प्रशिक्षु डॉक्टर के अलावा दस छात्र-छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। समस्त संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed