{"_id":"615f316c8ebc3e655f2109a3","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-corona-guidelines-will-be-applicable-in-trains-for-next-six-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण: ट्रेनों में छह महीने तक लागू रहेगी कोरोना गाइडलाइन, त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण: ट्रेनों में छह महीने तक लागू रहेगी कोरोना गाइडलाइन, त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला
Thu, 07 Oct 2021 11:16 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:16 PM IST
सार
गाइडलाइन को छह माह के लिए बढ़ाया गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में सफर करने वालों को अगले छह माह तक कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। रेलवे बोर्ड ने यह फैसला दीपावली, दशहरा, छठ आदि त्योहारों को देखते हुए लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गाइडलाइन को छह माह के लिए बढ़ाया गया है। इस संबंध में सभी अधिकारियों को आदेशित कर दिया गया है। चेकिंग स्टाफ समेत तमाम अधिकारियों को भी कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले आठ नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन
बता दें, कोरोना संकट के दौरान देशभर में ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था। स्थितियां सामान्य होने के बाद ज्यादातर ट्रेनें संचालित कर दी गई हैं। रेलवे बोर्ड की गाइडलाइन गाइडलाइन के मुताबिक ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को मास्क पहनने के साथ ही हाथों को सैनिटाइज करना, रेलवे स्टेशनों पर थर्मल स्कैनिंग, ट्रेनों का सैनिटाइजेशन समेत कई पाबंदियां हैं।
ट्रेन में सफर के दौरान मास्क नहीं पहनने वाले यात्रियों पर पांच सौ रुपये के जुर्माने का प्रावधान भी है। गाइडलाइन 17 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी, लेकिन त्योहारों में भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए अवधि छह माह के लिए बढ़ा दी गई है।
13 अक्तूबर को शताब्दी, जनशताब्दी और लाहौरी एक्सप्रेस का हरिद्वार से होगा संचालन
देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 13 अक्तूबर को देहरादून की बजाय हरिद्वार से होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कासरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच निर्माण कार्यों के चलते सभी ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि कासरो और रायवाला रेलवे स्टेशनों के बीच ओएचई समेत कई निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसके चलते रेलवे बोर्ड से ब्लॉक मांगा गया था। रेलवे बोर्ड की ओर से सुबह साढ़े सात बजे से लेकर चार बजे तक का ब्लॉक दिया गया है। निर्माण कार्यों के चलते नईदिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस और अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस का संचालन देहरादून के बजाय हरिद्वार से किया जाएगा।
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस जो देहरादून तक आती है, उसे हरिद्वार से ही टर्मिनेट कर दिया जाएगा। जबकि, देहरादून से संचालित होने वाली नंदादेवी एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, देहरादून-नईदिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस समेत बाकी ट्रेनों का संचालन देहरादून से ही किया जाएगा।