फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: Cm Trivendra Singh Rawat Announcement for gives One lakh rupees if corona patient died

उत्तराखंड: सीएम त्रिवेंद्र की घोषणा, कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर आश्रितों को देंगे एक लाख रुपये की मदद

Thu, 04 Jun 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Jun 2020 07:03 PM IST
सार

  • सीएम ने की घोषणा, कहा- कोविड की लड़ाई में जागरुकता और सख्ती हमारे दो प्रमुख अस्त्र
  • मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली बैठक

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: Cm Trivendra Singh Rawat Announcement for gives One lakh rupees if corona patient died
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीन दिन के सेल्फ क्वारंटीन के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार से कामकाज संभाल लिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित की मृत्यु होने पर आश्रित को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


कहा कि कोविड-19 से लड़ाई में सख्ती और जागरुकता हमारे दो प्रमुख अस्त्र हैं। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय की बजाए उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर कोविड-19 की रोकथाम को लेकर जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कई सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: शनिवार और रविवार को बंद रहेगा देहरादून, निरंजनपुर सब्जी मण्डी भी नहीं खुलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को कंटेनमेंट जोन में गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए। कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर भी फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क की अनिवार्यता के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जाए।

निर्देश दिए कि जो लोग इनका पालन न करें, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए फील्ड सर्विलांस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्वारंटीन सेंटरों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

क्वारंटीन सेंटरों का आकस्मिक निरीक्षण करें

होम क्वारंटीन का मानकों के अनुरूप पालन हो रहा है या नहीं, इसकी लगातार चैकिंग भी की जाए, आकस्मिक निरीक्षण किए जाएं। गांवों में क्वारंटीन सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए ग्राम प्रधानों को निर्देशानुसार धनराशि दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें त्वरित रोजगार और आजीविका सृजन के लिए खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य को प्राथमिकता देनी होगी। हाल ही में किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, इनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने टेस्टिंग को बढाने और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। सचिव कृषि आर मीनाक्षी सुंदरम ने जिलाधिकारियों को फसलों का क्लस्टर चिह्निकरण जल्द करने के निर्देश दिए।

उपलब्ध कराए जा चुके 686 करोड़ रुपये
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि कोविड-19 के लिए कुल 686 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया जा चुका है। इसमें एनएचएम को 160 करोड़ रुपये, चिकित्सा शिक्षा को 150 करोड़, एसडीआरएफ से स्वास्थ्य को 16 करोड़ रुपये, जिला प्लान में 150 करोड़ रुपये, डीएम फंड में 70 करोड़ रुपये, सीएम राहत कोष से 50 करोड़ रुपये और एसडीआरएफ से जिलाधिकारियों को 90 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed