फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : cabinet minister harak singh admitted in doon hospital

Coronavirus in Uttarakhand : विस सत्र से एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए कैबिनेट मंत्री हरक अस्पताल में भर्ती

Fri, 02 Oct 2020 09:28 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 02 Oct 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : cabinet minister harak singh admitted in doon hospital
हरक सिंह रावत - फोटो : File Photo
विधानसभा सत्र से एक दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
विज्ञापन


गुरुवार को उन्हें दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

सांस लेने में अब कोई तकलीफ नहीं है। वहीं, उनके साथ भर्ती कराए गए उनके पीआरओ को घर भेज दिया गया है।

दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई। जबकि कोरोना के लक्षणों वाले एक अन्य मरीज की भी मौत हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गढ़ी कैंट डाकरा निवासी 45 वर्षीय महिला को परिजनों ने 22 सितंबर को तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया था। आईसीयू में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार को महिला की मौत हो गई।
 

वहीं, रायपुर चौक निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग को सांस लेने में दिक्कत होने पर 21 सितंबर को भर्ती कराया गया था। उन्हें कई और बीमारियां भी थीं। बुधवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं, करनपुर निवासी 57 वर्षीय मरीज को परिजनों ने 29 सितंबर को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। मरीज को गुर्दे की गंभीर बीमारी के साथ ही कोरोना संक्रमण भी हो गया था। गुरुवार सुबह मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

इसके अलावा देवर्षि एनक्लेव निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति को परिजनों ने 20 सितंबर को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोरोना के लक्षण दिखने और बाय लेटरल निमोनिया की वजह से मरीज को अलग वार्ड में रखा गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव थी। मरीज को सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत हो रही थी। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह मरीज ने आखिरी सांस ली। राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed