फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 8 Patients Tested Covid 19 Positive on Monday

Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को सामने आए आठ कोरोना संक्रमित, 2831 पहुंची मरीजों की संख्या

Mon, 29 Jun 2020 09:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 8 Patients Tested Covid 19 Positive on Monday
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में आठ नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2831 पहुंच गई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी कोरोना को हराकर हुए ठीक
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में चार, नैनीताल में दो और ऊधमिसंह नगर में दो मामले सामने आए हैं। बता दें कि अब तक प्रदेश में 2111 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 659 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 39 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबलिंग दर 44 दिन
प्रदेेश में कोरोना संक्रमण को लेकर डबलिंग और रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले दोगुने होने की दर 44 दिन हो गई है। वहीं, रिकवरी दर लगभग 75 प्रतिशत पहुंच गई है। कुल 2831 संक्रमित मरीजों में से 2111 ठीक होकर घर लौट गए हैं। प्रदेश में 659 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

होम क्वारंटीन सब्जी विक्रेता की संदिध हालात में मौत

यूपी हरदोई से देहरादून आकर घर में होम क्वारंटीन सब्जी विक्रेता की सोमवार को संदिध हालात में मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा।

नेहरू कॉलोनी पुलिस को सोमवार सुबह 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रिस्पना नगर में शोभित (26) पुत्र राजबहादुर निवासी गोरा डांडा सिनोहरी, जिला हरदोई अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला है।

थानाध्यक्ष दिलबर नेगी ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि शोभित 23 जून को अपने घर हरदोई से आया था, तब से वह घर में क्वारंटीन था। आसपास के लोगों न बताया कि सब्जी विक्रेता ने रात में शराब का सेवन किया था। रात में उसे पेट मे दर्द की शिकायत हुई थी। परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो पाएगी।

घर लौटे एक और प्रवासी ने की आत्महत्या

लॉकडाउन के कारण घर लौटे बागेश्वर कपकोट क्षेत्र के एक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह एक महीने पहले ही दिल्ली से लौटा था। बीते शनिवार को काफलीगैर तहसील के रैखोली गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति ने भी आत्महत्या कर ली थी। वह लॉकडाउन के कारण पुणे से लौटा था। इस महीने दो वाहन चालकों ने भी आत्महत्या की है।

कपकोट पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे बैड़ामझेड़ा के ग्राम प्रधान शेखर चंद्र ने सूचना दी कि बैड़ामझेड़ा निवासी भरत कुमार (32) पुत्र गोविंद राम ने थाला के जंगल में रस्सी के सहारे पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष लोकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। 

बताया जा रहा कि युवक अविवाहित था। वह दिल्ली के किसी होटल में काम करता था। लॉकडाउन के कारण होटल बंद होने से करीब एक महीने पहले घर लौट आया था। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हुआ है। तीन दिन के भीतर बाहरी प्रदेशों से घर लौटे दो प्रवासियों की आत्महत्या से तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। 

बता दें कि इसी महीने जिले के बगजीवाला निवासी एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी। कुछ दिन पूर्व कौसानी में भी एक युवक ने भी आत्महत्या की थी। ये दोनों वाहन चालक थे। आत्महत्या के कारणों स्पष्ट खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन इसकी वजह कहीं न कहीं अवसाद माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed