फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 37 New Patients Tested Covid 19 Positive , Total Patient 3161

Coronavirus: उत्तराखंड में सोमवार को 37 नए संक्रमित मिले, 3161 पहुंची मरीजों की संख्या

Mon, 06 Jul 2020 08:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jul 2020 08:22 PM IST
सार

  • टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले ने जीती कोरोना से जंग
  • दोनों जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 37 New Patients Tested Covid 19 Positive , Total Patient 3161
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में सोमवार को 37 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3161 पार पहुंच गई है। आज 62 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा 20 (एक प्राईवेट लैब से ) मामले सामने आए हैं। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, देहरादून में चार (दो प्राईवेट लैब से ), हरिद्वार में पांच, नैनीताल में चार और पौड़ी में एक संक्रमित मरीज सामने आया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में सर्विलांस का पहला चरण पूरा, सरकार पूरी तरह से सतर्क
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अब तक प्रदेश में 2586 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 505 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 42 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले ने जीती कोरोना से जंग

उत्तराखंड में टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले ने कोरोना से जंग जीत ली है। दोनों जिलों में कोरोना का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और पौड़ी जिले भी कोरोना मुक्त होने से कुछ कदम पीछे हैं। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 3100 पार हो गई है। इसमें टिहरी जिले में 420 और रुद्रप्रयाग जिले में 66 कोरोना संक्रमित मामले मिले थे। दोनों जिलों में सभी संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।

हालांकि, टिहरी में दो और रुद्रप्रयाग में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत भी हुई है। टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले ने सबसे पहले कोरोना से जंग जीती है। नए संक्रमित मामले नहीं मिले तो दोनों जिलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है। 

पिथौरागढ़ जिले में चार, चमोली में पांच, चंपावत में सात और पौड़ी में नौ सक्रिय मामले हैं। नए कोरोना पॉजिटिव मामले न आने और सक्रिय मरीज ठीक होने के बाद ये जिले भी जल्द कोरोना से मुक्त हो सकते हैं। 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले में वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। दोनों जिलों में सभी संक्रमित मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। अन्य जिलों में भी काफी कम सक्रिय मामले हैं। प्रदेश के लिए कोरोना से जंग में यह सकारात्मक संकेत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed