फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: first phase of surveillance completed in state, government fully alert

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में सर्विलांस का पहला चरण पूरा, सरकार पूरी तरह से सतर्क

Mon, 06 Jul 2020 03:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 06 Jul 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: first phase of surveillance completed in state, government fully alert
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर काफी नियंत्रण होने के बाद भी सरकार पूरी तरह से सतर्क है। कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले लोगों का घर-घर जाकर पता लगाया जा रहा है। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के सभी जिलों में सर्विलांस का पहला चरण पूरा किया गया है।

विज्ञापन


Coronavirus: उत्तराखंड में धीमी हुई कोरोना संक्रमण मामलों की रफ्तार, रिकवरी और डबलिंग दर बढ़ी
विज्ञापन


एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर सर्विलांस, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैंपल जांच, क्लीनिकल मैनेजमेंट और जन जागरुकता पांच बातों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार ने कोरोना से जंग के लिए हर तरह की तैयारी की है। प्रदेश में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को काफी मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की तुलना में सैंपल टेस्टिंग में काफी सुधार किया गया है। शुरुआत में प्रदेश में सैंपल जांच के लिए एक भी लैब नहीं थी। वहीं, वर्तमान में पांच सरकारी और दो निजी लैब में सैंपल की जांच हो रही है। इसके साथ ही एनसीडीसी दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ में भी जांच के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं।

जिला स्तर पर भी सैंपल जांच के लिए ट्रू नेट मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। सीएम ने कहा जिस तरह से प्रदेश में सतर्कता बरती जा रही है, उससे उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना के हालत पर नियंत्रण पा लेंगे। सभी जिलों में अधिकारी व कर्मचारी पूरी सजगता के साथ मिशनरी मोड पर काम रहे हैं। उच्च स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है।

दून और डोईवाला का एक-एक इलाका पाबंदी से मुक्त

कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद पाबंद किए दून और डोईवाला का एक-एक इलाका रविवार को पाबंद से मुक्त कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए। 

आठ जून को देहरादून नगर निगम क्षेत्र के राम विहार बल्लूपुर तथा डोईवाला जौलीग्रांट देहरादून वार्ड-5 बिचली जौली सोलंकी मोहल्ला में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले थे।

इसके बाद वहां के आसपास के मकानों को पाबंद कर दिया गया था। 28 दिन तक टीम ने यहां सामुदायिक निरीक्षण किया। कोई नया मामला सामने नहीं आने पर इन क्षेत्रों को कैंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है। देहरादून जिले में अब छह कंटेनमेंट जोन शेष हैं। 

कंटेनमेंट जोन 

देहरादून : पूर्वी पटेल नगर, चमनपुरी, 16 मोहिनी रोड डालनवाला, गोविंदगढ़, 202 ईदगाह चकराता रोड 
डोईवाला : वार्ड-15 तेलीवाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed