फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in India: Piran Kaliyar Three Dargah Closed till 20th April for Zirin

कोरोना: विश्व प्रसिद्ध पिरान कलियर की तीन दरगाह बंद, इमाम और जायरीनों पर 20 अप्रैल तक प्रतिबंध

Fri, 20 Mar 2020 08:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Mar 2020 08:09 PM IST
सार

  • दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिली शाह साहब पर भी जायरीनों का प्रतिबंध

विज्ञापन
Coronavirus in India: Piran Kaliyar Three Dargah Closed till 20th April for Zirin
पिरान कलियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के चलते पिरान कलियर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक समेत क्षेत्र की तीन दरगाहों को तत्काल प्रभाव से 20 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। दरगाह में स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं होने संबंधी खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. अहमद इकबाल ने दरगाह बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में रोजाना सैकड़ों की तादाद में देश-विदेश से पहुंच रहे जायरीनों की स्क्रीनिंग नहीं हो पा रही थी। यहां विदेशों से भी जायरीन पहुंचते हैं। ऐसे में कोरोना के संक्रमण का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन


शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, शुक्रवार को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने आदेेश जारी कर कहा कि कोरोना से जायरीनों एवं आम जनता के सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि दरगाहों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाए। इसके तहत दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब, दरगाह किलकिली शाह साहब को 20 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दरगाह में जायरीनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही उन्होंने तीनों दरगाहों के कैंपस को खाली कराकर सफाई एवं फिनायल आदि का छिड़काव सुपरवाइजरों की उपस्थिति में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दरगाह में सेेवा दे रहे खादिमों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त किट की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, दरगाह के बाहरी क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति का रुकना पूर्ण रूप से वर्जित होगा। जो लोग मजार शरीफ में ड्यूटी पर हैं, उनकी जिम्मेदारी रहेगी कि वह उस क्षेत्र की सफाई सुनिश्चित करें।

जियारत करने आया व्यक्ति गंगनहर में डूबा

पिरान कलियर दरगाह में जियारत करने के लिए राजस्थान के जयपुर से परिवार के साथ आए एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंगनहर के घाट पर स्नान करते समय डूब कर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया है।


शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर के जगतपुरा मनोहरपुर निवासी एक परिवार दरगाह साबिर पाक की जियारत करने के लिए कलियर आया था। जियारत के बाद परिवार गंगनहर के घाट पर स्नान करने के लिए चला गया। परिवार के साथ आए 50 वर्षीय मूलचंद मौर्या का स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बहने लगा तो घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्नान कर रहे लोगों ने व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया।

 

लेकिन व्यक्ति गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से काफी तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि गंगनहर में डूबकर एक व्यक्ति लापता हो गया है। गोताखोरो की मदद से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नही चला, तलाश जारी है।

पुलिस ने सड़क किनारे लगाए साइन बोर्ड 
सपी देहात एसके सिंह और सीओ रुड़की चंदन सिह बिष्ट के निर्देश पर कलियर थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल एवं इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अजय शाह ने इमलीखेड़ा क्षेत्र में भगवानपुर बाईपास पर बढ़ती सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाए हैं। थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि सड़क किनारे साइन बोर्ड लगाने से कलियर और भगवानपुर क्षेत्र में दुर्घटनाओं में कमी आएगी। इस मौके पर दिनेश चौहान, मनोज कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed