फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun: Covid curfew may extend 27 july and sop will released on monday

उत्तराखंड: सरकार ने 27 जुलाई तक बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल 

Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 01:36 PM IST
सार

सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun: Covid curfew may extend 27 july and sop will released on monday
कोविड कर्फ्यू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कम होते जा रहे कोरोना मामलों के बावजूद सरकार बहुत ज्यादा ढीलाई देने के मूड में नहीं है। सरकार ने 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग आज सोमवार को एसओपी जारी कर दी है।

विज्ञापन


देहरादून: नामी पैथोलॉजी और अस्पतालों के नाम पर बन रही फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
विज्ञापन


नई एसओपी के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय जनपदों में जाने के लिए कोविड-19 की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब सुबह 8:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक बाजार खुलेंगे।  50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई मार्ग से आने वाली जिन यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं, उन्हें भी आने की अनुमति दी गई है। लेकिन  वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता यथावत रहेगी।

उत्तराखंड में कोरोना: दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 19 संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं

विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। जबकि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। सभी जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

निगेटिव रिपोर्ट देखने के बाद ही मिला प्रवेश

नैनीताल में बीते सप्ताह के जैसे इस सप्ताह सैलानियों का जमावड़ा नहीं दिखाई दिया। हालांकि रविवार को सैकड़ों सैलानी पहुंचे। रविवार को सैलानियों का नगर के प्रवेश द्वार में कोविड जांच की गई। इसके बाद ही पर्यटकों को शहर में प्रवेश दिया गया। 

बता दें नैनीताल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद हालात सामान्य होने पर पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा था। इस दौरान 20 से 25 हजार सैलानी नैनीताल पहुंचने लगे थे। प्रशासन की सख्ती के बाद इस सप्ताह एकाएक पर्यटकों की आमद कम हो गई है। इसके चलते नगर के तीनों प्रवेश द्वारों नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस में वाहनों को नहीं रोका गया। हालांकि कोविड संक्रमण के चलते सभी सैलानियों की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपार्ट देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इधर, वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर के मस्जिद तिराहा, माल रोड में आंशिक जाम लगा। बता दें नैनीताल में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी को देखते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सप्ताह के अंत में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही पर्यटकों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed