फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun: Fake RT PCR report being made in Famous pathology and hospital

देहरादून: नामी पैथोलॉजी और अस्पतालों के नाम पर बन रही फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट

Sun, 18 Jul 2021 10:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 Jul 2021 10:47 PM IST
सार

देहरादून जिले की सीमा पर फर्जी रिपोर्ट के साथ पकड़े गए विभिन्न लोगों से पूछताछ  के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रबल संभावना जताई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun: Fake RT PCR report being made in Famous pathology and hospital
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

देश की कुछ नामी पैथौलॉजी और अस्पतालों की लैब के नाम पर तमाम लोग कोरोना जांच की फर्जी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट बना रहे हैं। ऐसे लोगों ने उनके मिलते जुलते नाम पर लैब के कलेक्शन सेंटर बनाए हुए हैं। जहां से बाकायदा सैंपल लेकर दो से ढाई हजार रुपये लेकर फर्जी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट थमाई जा रही है। 

विज्ञापन


देहरादून जिले की सीमा पर फर्जी रिपोर्ट के साथ पकड़े गए विभिन्न लोगों से पूछताछ  के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी प्रबल संभावना जताई है। कुछ यात्रियों के पास मिली रिपोर्ट में दर्ज दूरभाष नंबर पर कॉल कर स्वास्थ्य विभाग ने उनके पैसे लौटाने को भी कहा है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कानून कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: दूसरी लहर में अब तक के सबसे कम 19 संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


आशारोड़ी चेक पोस्ट पर रोजाना बड़ी संख्या में ऐसे लोग पकड़ में आ रहे हैं, जो कोराना की फर्जी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर देहरादून आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग मसूरी घूमने के लिए आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जहां जिले की सीमा में प्रवेश करने से पहले उनकी एंटीजन कोरोना जांच करा रही है, वहीं फर्जी रिपोर्ट में भी उनसे छानबीन की जा रही है। 

पता लगा है कि ज्यादातर ट्रेवल एजेंसियां पैथालॉजी सेंटरों से पैसा लेकर सभी यात्रियों की फर्जी निगेटिवआरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार कर उन्हें देती हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट फर्जी है या असली।

कई यात्रियों के तो बाकायदा कोरोना जांच के नाम पर सैंपल भी लिए जाते हैं। कोरोना सैंपलिंग एवं रिपोर्ट की जांच के जिला नोडल अधिकारी डॉ. ए. क्यू. अंसारी ने बताया कि फर्जी लैब और गलत निगेटिव रिपोर्ट तैयार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए संबंधित जिलों के प्रशासन से भी संपर्क किया जा रहा है।

बिना पंजीकरण पहुंचे102 पर्यटक लौटाए

जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रमुख पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में होटल बुकिंग, कोरोना जांच रिपोर्ट और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर बिना पंजीकरण के पहुंचे 24 वाहनों के 102 सैलानियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन पर कई सैलानियों के चालान काटे। 

कैंपटी थाना इंचार्ज नीलम ने बताया कि कैंपटी में चैक पोस्ट पर लगातार चेकिंग की जा रही है। जिन पर्यटकों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें वापस भेजा जा रहा है। बताया कि रविवार को बिना मास्क के पहुंचे 18, सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 14, एमवी एक्ट में 2 और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर 4 पर्यटकों के चालान किए गए। बताया कि बारिश होने पर फॉल में पानी बढ़ गया है। सुरक्षा की दृष्टि से झील और झरने के पास गश्त तेज कर दी गई है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed