फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 6 may: Record 8517 new infected found in 24 hours, 151 patient dead

उत्तराखंड में कोरोना: टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में  8517 नए संक्रमित मिले, 151 की मौत, एक्टिव केस 62 हजार पार

Thu, 06 May 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 06 May 2021 07:10 PM IST
सार

आज 4548 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार 351 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 49 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 6 may: Record 8517 new infected found in 24 hours, 151 patient dead
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए। प्रदेश में 24 घंटे के अंदर जहां रिकॉर्ड 8517 नए संक्रमित मिले हैं, वहीं, पहली बार सबसे ज्यादा 151 मरीजों की मौत हुई है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 62 हजार से ज्यादा पहुंच गई है।

विज्ञापन


आज 4548 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार 351 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 49 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, देहरादून जिले में भी आज रिकॉर्ड संक्रमित मरीज आए हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व उनकी पत्नी ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को 33097 सैंपलों की जांच हुई। जिसमें से 27218 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 3123 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

उत्तराखंड: अधिकारियों को तीन महीने तक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करना होगा एक दिन का वेतन

वहीं, हरिद्वार जिले में 1045, नैनीताल में 847, ऊधमसिंह नगर में 1130, पौड़ी में 413, टिहरी में 256, रुद्रप्रयाग में 140,  पिथौरागढ़ में 212, उत्तरकाशी में 389, अल्मोड़ा में 229, चमोली में 348, बागेश्वर में 109 और चंपावत में 276 संक्रमित मिले।

वहीं, प्रदेश में अब तक 3293 मरीजों की मौत हो चुकी है। साथ ही प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 342 पहुंच गई है। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या  62911 हो गई है।

Trending Videos

कोटद्वार की पैथोलॉजी लैब सील

कोटद्वार में बिना सरकार की अनुमति के कोरोना टेस्ट कर रहे माही पैथोलॉजी लैब के संचालक की गिरफ्तारी के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने लैब के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने  देवी रोड स्थित लैब को सील कर दिया है।

बुधवार को सीओ कोटद्वार अनिल कुमार जोशी और सीआईयू यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने कोविड-19 के सरकारी डॉक्टर डॉ. फिरोज आलम और पुलिस कर्मियों के साथ देवी रोड पर स्थित एक पैथोलॉजी माही लैब पर छापा मारा था। जिसमें मनमाने दाम वसूल कर फर्जी रिपोर्ट दे रही पैथोलॉजी लैब से पुलिस ने 22 रैपिड एंटिजन किट और बिल बुक जब्त कर लैब के संचालक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को लैब संचालक कोरोना टेस्ट का अनुमति पत्र नहीं दिखा पाया था, जिसके कारण ब्लाक की स्वास्थ्य टीम ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ पौड़ी को भेज दी थी। गुरुवार को सीएमओ के निर्देश पर देवी रोड स्थित माही पैथोलॉजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गई और उन्होंने लैब को सील कर दिया। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अवैध रूप से कोरोना का टेस्ट करना गैर कानूनी है। लैब संचालक को कोरोना के रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट की इजाजत नहीं दी गई थी। अवैध रूप से कोरोना टेस्ट किए जाने की पुष्टि होने पर देवी रोड स्थित माही पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया गया है। लैब की अन्य शाखाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

तीन शादियों में शामिल हुए 30 लोग कोरोना संक्रमित

जयहरीखाल ब्लाक के बंदूण गांव में आयोजित शादियों में शामिल होना कई लोगों पर भारी पड़ गया। शादी में शामिल हुए करीब 30 लोग कोरोना संक्रमित हो गए। 30 लोगों के एक साथ कोरोना संक्रमित मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रशासन ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर गांव को सील कर दिया है। गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के साथ एंबुलेंस तैनात कर दी गई है।

बीडीओ रमेश नेगी ने बताया कि गांव में 21, 22 और 23 अप्रैल को तीन शादियां हुई थीं, जिनमें बाहर से बरात और शादियों में मेहमान भी आए थे। शादियां संपन्न होने के बाद गांव के लोगों को बुखार, खांसी की शिकायत होने लगी। इसके बाद तीन मई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के 42 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेज दिए थे।

गुरुवार को आई रिपोर्ट में गांव के 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सतपुली संदीप कुमार, ब्लाक चिकित्साधिकारी डॉ. पुंकेश पांडेय, सहायक विकास अधिकारी रविंद्र रावत अपनी पूरी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी संक्रमितों की जांच की और सभी को कोरोना किट वितरित की। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य कर्मियों को एंबुलेंस के साथ तैनात कर दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय में पांच आइसोलेशन बेड तैयार किए गए हैं।  

विधानसभा में कार्यरत प्रियंका पटवाल का कोरोना से निधन, वीपी सिंह भी नहीं रहे 

विधानसभा सचिवालय में अपर निजी सचिव पद पर कार्यरत प्रियंका पटवाल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। कोरोना के चलते नंदा देवी बायोस्फीयर क्षेत्र के निदेशक वीपी सिंह का भी निधन हो गया है। विधान सभा सचिवालय में कोरोना संक्रमण से कुछ दिन पहले ही समीक्षा अधिकारी दिनेश मंद्रवाल का निधन हो गया था।

38 वर्षीय प्रियंका पटवाल विगत कई दिनों से कोरोना संक्रमित होने के बाद दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। अध्यक्ष ने इस प्रकार की घटनाओं को देखते हुए विधानसभा सचिवालय के सभी कर्मियों को भी विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा है।

विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। दूसरी तरफ नंदा देवी बायोस्फीयर के निदेशक वीपी सिंह का भी कोरोना संक्रमण के चलते मिलिट्री हॉस्पिटल में निधन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed