फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 Latest News: Uttarakhand Reached Number one Position Among Himalayan states in terms of mortality

कोरोना संक्रमण: मृत्यु दर के मामले में हिमालयी राज्यों में पहले नंबर पर पहुंचा उत्तराखंड 

Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 May 2021 11:34 PM IST
सार

पिछले कुछ समय से प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर राज्य सरकार की ओर से गठित की गई विशेेषज्ञ समिति तक कह रही है कि नए संक्रमण के कारण 50 से कम उम्र के लोगों में मृत्यु दर अधिक है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Latest News: Uttarakhand Reached Number one Position Among Himalayan states in terms of mortality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण अन्य कई राज्यों की तुलना में अधिक घातक साबित हो रहा है। हाल यह है कि कोरोना के कारण प्रदेश में मृत्यु दर अन्य हिमालयी राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। अन्य सभी राज्यों में मृत्यु दर के मामले में राज्य नौवें नंबर पर है। 

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से प्रदेश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर राज्य सरकार की ओर से गठित की गई विशेषज्ञ समिति तक कह रही है कि नए संक्रमण के कारण 50 से कम उम्र के लोगों में मृत्यु दर अधिक है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5541 नए संक्रमित मिले, 168 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट के आकलन से सामने आया है कि हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक मृत्यु दर उत्तराखंड में ही है। उत्तराखंड में प्रति लाख मरने वालों की संख्या करीब 37 हैं। उत्तरप्रदेश में यह दर मात्र आठ और हिमाचल में 26 है। 

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को करीब 26562 टेस्ट किए गए और इसमें भी 5541 संक्रमण के मामले सामने आए। इस हिसाब से प्रदेश में संक्रमण की दर करीब 21 प्रतिशत है, जो अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। चार मई से लेकर आठ मई तक प्रदेश में 30 हजार से अधिक टेस्ट हुए लेकिन पिछले दो दिन में 30 हजार से कम टेस्ट हो रहे हैं। 

यह है स्थिति

राज्य                 मृत्यु प्रति लाख 
उत्तराखंड               37 
हिमाचल                 28
सिक्किम                 28
मनीपुर                   18 
त्रिपुरा                     11
मेघालय                   08
नागालैंड                  07
अरुणांचल               04
मिजोरम                 02
स्रोत - कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट

प्रदेश सरकार को किसी भी सूरत में जांच कम नहीं करनी चाहिए। सोमवार को राहत की एक बात यह भी रही कि प्रदेश में 4887 लोग रिकवर भी हुए। इस आंकड़े को बनाकर रखना चाहिए। मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार को हर संभव कोशिश करनी चाहिए।
-अनूप नौटियाल, संस्थापक, कम्यूनिटी फॉर सोशल डेवलपमेंट 

यह पाया गया है कि प्रदेश में कोविड के कारण मरने वालों में कई रोगी अस्पताल पहुंचने के 48 घंटे के अंदर काल का ग्रास बन रहे हैं। यह माना जा रहा है कि लोग देर से उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी को देखते हुए तय किया गया है कि हर जांच कराने वाले को दवा की किट दी जाए। 
- ओम प्रकाश, मुख्य सचिव,उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed