Coronavirus: इंसानों में बढ़ा संक्रमण तो कुत्तों की वैक्सीन की बढ़ी मांग, पढ़ें क्या कहते हैं डॉक्टर
- पशु (कुत्तों) को लगने वाली कोरोना वैक्सीन की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ी
- कुत्तों में पहले से देखा जाता है कोरोना, इंसानों से अलग दिखाई देते हैं लक्षण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन से शुरू हुई वैश्विक महामारी कोरोना के लिए इंसान भले ही अभी वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार कर रहा हो, लेकिन कुत्तों में होने वाले कोरोना की वैक्सीन बाजार में पहले उपलब्ध है। यह अलग बात है कि कुत्तों में होने वाली कोरोना बीमारी मानव से बिल्कुल अलग है, लेकिन मानव में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देख पशुओं के प्रति भी चिंता बढ़ने लगी। ऐसे में कुत्तों के लिए कोरोना की वैक्सीन की मांग 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
इंसानों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब पशु स्वामी पशुओं को लेकर दहशत में है। बताया जाता है कि कुत्तों में कोरोना की बीमारी पहले से देखी जाती है। इसके लक्षण मनुष्यों को होने वाले कोरोना से बिल्कुल अलग हैं। कुत्तों में उल्टी और दस्त के लक्षण दिखाई देते हैं जबकि मनुष्य में आमतौर पर बुखार, सांस लेने में दिक्कत, खांसी आदि नजर आते हैं।
कुत्तों में कोरोना बीमारी की वैक्सीन पहले से उपलब्ध है, लेकिन इस बीमारी को कोई खास तवज्जो नहीं दी जाती थी। अब इंसानों में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है तो कुत्तों में कोरोना की वैक्सीन लगवाने की मांग 20 फीसदी तक बढ़ गई है।
क्या कहते हैं डॉक्टर
हरिद्वार जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि कुत्तों में होने वाली कोरोना बीमारी, मानव से बिल्कुल अलग है। कुत्तों के लिए इसकी वैक्सीन पहले से बाजार में उपलब्ध है। अभी तक देखा गया है कि मानव कोरोना के लक्षण कुत्तों में नहीं देखे गए हैं। इसके साथ ही कुत्ते के कोरोना के लक्षण मानव में नहीं दिखाई दिए हैं।
कुत्तों का कोरोना भी जानलेवा
मानव में होने वाला कोरोना जानलेवा है। हरिद्वार जनपद में ही कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कुत्तों को होने वाली कोरोना बीमारी में उल्टी व दस्त के लक्षण आते हैं। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश भारद्वाज ने बताया कि कोरोना बीमारी के कारण कुत्ते की मौत तक भी हो जाती है।