{"_id":"575798a44f1c1b31049c5534","slug":"coronation-doctor-on-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनेशन में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनेशन में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 08 Jun 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में डॉक्टरों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस वजह से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी हड़ताल हो सकती है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज की मौत के जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोनेशन हॉस्पिटल में सोमवार को मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा के साथ जमकर मारपीट की थी। परिजनों का आरोप था कि उनके मरीज को डॉक्टर ने बिना समझे गलत इंजेक्शन लगा दिया है। मारपीट के मामले को लेकर डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
कोरोनेशन अस्पताल में हर दिन करीब छह सौ मरीज आते हैं। घटना के बाद से ही अस्पताल की ओपीडी ठप कर दी गई। डाक्टर वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। उधर, कोरोनेशन अस्पताल के स्टाफ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक ओपीडी ठप करने की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर को मामले को लेकर पीएमएस संघ की जिला इकाई की कोरोनेशन अस्पताल में बैठक हुई।
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि अगर बुधवार दोपहर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसके बाद बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बृहस्पतिवार से पीएमएस संघ के सभी डाक्टर हड़ताल में जाने का निर्णय ले सकते हैं। कोरोनेशन अस्पताल की ओपीडी बंद होने से मरीजों को बड़ी फ जीहत झेलनी पड़ी।
मंगलवार को ओपीडी बंद रहने से मरीजों को दून अस्पताल का रुख करना पड़ा। उधर, पीएमएस संघ की जिला कार्यकारिणी और कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
आईएमए ने भी दिया साथ
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया है। आईएमए के प्रांतीय महासचिव डा. डीडी चौधरी ने बताया किए अगर डाक्टर गलत भी हैं तो कानून के दायरे में ही कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह मारपीट करना उचित नहीं है।