फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronation doctor on strike

कोरोनेशन में डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

Wed, 08 Jun 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 08 Jun 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
coronation doctor on strike
चिकित्सक

देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में मरीज की मौत के बाद डॉक्टर के साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में डॉक्टरों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


इस वजह से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इस मामले को लेकर बृहस्पतिवार से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भी हड़ताल हो सकती है। दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री ने मरीज की मौत के जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


कोरोनेशन हॉस्पिटल में सोमवार को मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा के साथ जमकर मारपीट की थी। परिजनों का आरोप था कि उनके मरीज को डॉक्टर ने बिना समझे गलत इंजेक्शन लगा दिया है। मारपीट के मामले को लेकर डॉक्टरों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनेशन अस्पताल में हर दिन करीब छह सौ मरीज आते हैं। घटना के बाद से ही अस्पताल की ओपीडी ठप कर दी गई। डाक्टर वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया। उधर, कोरोनेशन अस्पताल के स्टाफ  ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक ओपीडी ठप करने की चेतावनी दी है। मंगलवार दोपहर को मामले को लेकर पीएमएस संघ की जिला इकाई की कोरोनेशन अस्पताल में बैठक हुई।

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा ने कहा कि अगर बुधवार दोपहर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो उसके बाद बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बृहस्पतिवार से पीएमएस संघ के सभी डाक्टर हड़ताल में जाने का निर्णय ले सकते हैं। कोरोनेशन अस्पताल की ओपीडी बंद होने से मरीजों को बड़ी फ जीहत झेलनी पड़ी।

मंगलवार को ओपीडी बंद रहने से मरीजों को दून अस्पताल का रुख करना पड़ा। उधर, पीएमएस संघ की जिला कार्यकारिणी और कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने एसएसपी कार्यालय में ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


आईएमए ने भी दिया साथ
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी डॉक्टरों के आंदोलन को समर्थन दिया है। आईएमए के प्रांतीय महासचिव डा. डीडी चौधरी ने बताया किए अगर डाक्टर गलत भी हैं तो कानून के दायरे में ही कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह मारपीट करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed