फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona virus in Uttarakhand 23 feb 2021: Corona test will done on uttarakhand border who coming from these five states

Corona in Uttarakhand : इन पांच राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की अब सीमा पर होगी कोरोना जांच

Tue, 23 Feb 2021 01:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Feb 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
corona virus in Uttarakhand 23 feb 2021: Corona test will done on uttarakhand border who coming from these five states
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश के पांच राज्याें में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद अब इन राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी। देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

जिसके बाद अब मंगलवार से देहरादून रेलवे स्टेशन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट और उत्तराखंड की सीमाओं पर रेंडम कोरोना टेस्टिंग शुरू हो गई है। इन पांच राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों पर विशेष रूप से नजर रहेगी। इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों की रेंडम जांच की जाएगी। वहीं जिनमें कोई भी लक्षण पाया जाएगा, उनकी अवश्य जांच की जाएगी। राहत की बात ये है कि अभी उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले काफी नियंत्रण में हैं।

प्रदेश में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत, 32 नए संक्रमित मामले

प्रदेश में बीते 24 घंटे में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई और 32 नए संक्रमित मामले मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 96719 हो गई है। जबकि 72 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। वर्तमान में 411 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

सोमवार को 5835 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सात जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में 14 कोरोना मरीज मिले। जबकि हरिद्वार में सात, ऊधमसिंह नगर में चार, पौड़ी में तीन, टिहरी में दो, नैनीताल में एक, चंपावत में एक संक्रमित मिला है।

छह जिलों में कोरोना संक्रमित का नया मामला नहीं मिला है। प्रदेश में दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से रिकवरी दर 96.39 प्रतिशत हो गई है। वर्तमान में 411 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed