फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination News: You can correct mistakes of Covid vaccination certificate yourself Now

काम की बात: खुद सुधार कर सकते हैं कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र की गलती, अपनाएं यह प्रक्रिया

Thu, 07 Oct 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 02:30 AM IST
सार

Covid Vaccination Certificate: इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में लाभार्थी केवल एक बार ही परिवर्तन कर सकता है। 

विज्ञापन
Corona Vaccination News: You can correct mistakes of Covid vaccination certificate yourself Now
कोविन एप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर आपके कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में किसी तरह की त्रुटि रह गई है तो इसे दूर कर सकते हैं। कोविन पोर्टल में इसके लिए ऑप्शन दिया गया है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लाभार्थी केवल एक बार ही परिवर्तन कर सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि लाभार्थी स्वयं कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र की त्रुटियां दूर कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 22 नए संक्रमित, एक मरीज की मौत, हर सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान
विज्ञापन


यह हो सकती हैं गलतियां
-टीकाकरण में नाम, आयु, लिंग, फोटो आईडी में त्रुटियां।
-दूसरी खुराक लगने के बाद भी अनवेक्सीनेटेड प्रमाणपत्र प्राप्त होना।
-विदेश यात्रा के लिए प्रमाणपत्र पर पासपोर्ट विवरण अंकित नहीं होगा।
-कोविन पोर्टल पर लॉगिन किए जाने के लिए किसी अन्य के मोबाइल नंबर का उपयोग।
-कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का मोबाइल नंबर गलत होना।

यह प्रक्रिया अपनाएं

- इंटरनेट ब्राउजर पर cowin.gov.in टाइप करें। 
- कोविन होम पेज पर ऊपरी दाएं कोने पर रजिस्टर/साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें।
- लॉगइन पेज पर वह मोबाइल नंबर अंकित करें, जिससे टीकाकरण कराया गया और छह नंबर की ओटीपी को सत्यापित करें।
- आपको अपना प्रोफाइल व टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। टीकाकरण प्रमाण् पत्र में किसी भी त्रुटि के लिए ऊपरी दाएं ओर raise an issue ऑप्शन को क्लिक कर दी जा रही प्रक्रिया को पूरा करें।
- कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र में त्रुटियों और टीकाकरण संबंधी किसी भी समस्या के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से संपर्क करें।

उत्तराखंड में प्रत्येक सोमवार को चलेगा टीकाकरण महाभियान

उत्तराखंड में दिसंबर माह तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार ने प्रत्येक सोमवार  महाभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में दो हजार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जाएगी।

प्रदेश में अब तक कुल 1.6 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 73.90 लाख लोगों को पहली और 32.51 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लगी है। प्रदेश 95 प्रतिशत लोगों को पहली और 42 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed