फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news in hindi : no lockdown in dehradun today, market will close on sunday

Corona in Dehradun : पुरानी व्यवस्था लागू, आज खुला देहरादून, कल केवल बाजार बंद रहेगा

Sat, 08 Aug 2020 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Aug 2020 10:30 AM IST
सार

  • डीएम बोले, 11 जुलाई को जारी आदेश के तहत ही लागू होगी व्यवस्था 
  • जिले की सभी तहसील अपने तय दिन के तहत बंद रखेंगे बाजार 

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news in hindi : no lockdown in dehradun today, market will close on sunday
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून शहर में फिर से पुरानी व्यवस्था लागू हो गई है। इसके तहत अब दो दिन का लॉकडाउन नहीं रहेगा। दून शहर में सिर्फ रविवार को केवल बाजार व दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

विज्ञापन


Corona in Uttarakhand: शुक्रवार को 278 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत, मरीजों की संख्या 8900 पार
विज्ञापन


हालांकि इस बार भी पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, डेयरी, गैस एजेंसी, टिफिन सर्विस, लाइसेंसधारक मीट-मछली की दुकानें, औद्योगिक इकाइयां और अस्पतालों की ओपीडी खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बेकरी और होम डिलीवरी सेवा भी संचालित होगी। इसके अलावा विक्रम, ऑटो, सिटी बसें भी चलेंगी। इसके अलावा जिले की सभी तहसीलों में तय दिन पर बाजार बंद रहेंगे।

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन से अगले आदेशों तक 11 जुलाई को जारी आदेश के तहत इस बार यह व्यवस्था लागू की जाएगी। बताया कि देहरादून में रविवार को नगर निगम क्षेत्र देहरादून, छावनी परिषद गढ़ी कैंट व क्लेमेंटटाउन तथा त्यूनी क्षेत्र के बाजार बंद रहेंगे।

वार्डों को किया जाएगा सैनिटाइज

वहीं, नगर निगम ऋषिकेश में बृहस्पतिवार, मसूरी नगर पालिका तथा चकराता क्षेत्र में बुधवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी और साहिया क्षेत्र के बाजार शुक्रवार को बंद रहे। डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र, सहसपुर व सेलाकुई के बाजार बुधवार को बंद रहेंगे।

रविवार को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ओर से वार्डों को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके अलावा जहां बाजारों की साप्ताहिक बंदी किसी और दिन है, वह भी खुले रहेंगे। लोग मॉर्निंग वॉक पर भी कर सकेंगे। वाहन भी चलेंगे।

वहीं, निर्माण कार्य एवं औद्योगिक इकाइयां भी संचालित होंगी। सोमवार से पुरानी व्यवस्था फिर से लागू हो जाएगी। डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की। कहा कि बच्चे और बुजुर्ग किसी भी सूरत में घर से बाहर न निकलें। बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

लॉकडाउन हटाने के फैसले का व्यापारियों ने किया स्वागत

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के चार जिलों में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन के फैसले को सरकार ने वापस ले लिया है। अब केवल रविवार को पूर्व की भांति साप्ताहिक बंदी रहेगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है। कहा कि दो दिन का आधा-अधूरा लॉकडाउन व्यावहारिक नहीं था। 

शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि दो दिन के लॉकडाउन का व्यापार मंडल विरोध कर रहा था। क्योंकि इसमें केवल बाजारों को बंद रखा गया था। शराब के ठेके और वाहनों का आवाजाही प्रतिबंधित नहीं थी। केवल व्यापारियों के लिए ही इसे बंद रखा गया था।

व्यापार मंडल ने प्रदेशभर में विरोध दिवस मनाकर इस फैसले को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भी दिया था। उधर, दून उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को राहत मिलेगी।

दून वैली उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरा लॉकडाउन होना चाहिए था। लेकिन सरकार ने सोच-समझकर फैसला लिया होगा। इससे व्यापारियों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed