{"_id":"5f1c409b73d967029f2dab93","slug":"corona-in-uttarakhand-latest-news-former-cm-harish-rawat-gave-suggestion-said-government-should-start-covid-winner-tourism-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया सुझाव, कहा- सरकार प्रदेश में जल्द शुरू करे कोविड विजेता पर्यटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया सुझाव, कहा- सरकार प्रदेश में जल्द शुरू करे कोविड विजेता पर्यटन
Sat, 25 Jul 2020 08:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
- फोटो : File Photo
पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी प्रदेश सरकार को कोविड विजेता पर्यटन शुरू करने का सुझाव दिया है। हरीश रावत का कहना है कि प्रदेश सरकार जल्द यह योजना शुरू करे, कहीं ऐसा न हो कि हिमाचल इसमें बाजी मार ले जाए।
विज्ञापन
शनिवार को फेसबुक पोस्ट में पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए कुछ इनोवेटिव होना जरूरी है। प्रदेेश सरकार को चाहिए कि वह कोविड विजेताओं को आधे रेट पर रहने की सुविधा उपलब्ध कराए और उन्हें समय और परिस्थिति को देखते हुए जंगल में घूमने की इजाजत दे।
विज्ञापन
उन्हें साफ और शुद्ध हवा मिलेगी। उन्हें आधे रेट पर प्रदेश का परंपरागत भोजन भी दिया जा सकता है। रावत का कहना है कि इससे प्रदेश में पर्यटन सेक्टर को सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस काम को जल्दी करे। कहीं ऐसा न हो कि हिमाचल इसमें उत्तराखंड से आगे निकल जाए।
विज्ञापन
चार धाम यात्रा का समर्थन किया
पूर्व सीएम ने राज्य के बाहर के लोगों को चार धाम यात्रा की इजाजत देने को भी एक अच्छा फैसला बताया है। हरीश रावत का कहना है कि चार धाम के अलावा कांवड़ यात्रा, नंदा देवी राजजात आदि भी सशर्त प्रदेश सरकार को शुरू करनी चाहिए।