उत्तराखंड में कोरोनाः हरिद्वार में दस गुना बढ़ानी होगी कोरोना जांच, प्रदेश में 27460 सैंपल रिपोर्ट प्रतीक्षा में
- सरकार ने जांच तो बढ़ाई लेकिन हाईकोर्ट के आदेशानुसार कुंभ में 50 हजार का लक्ष्य हासिल करना चुनौती, मार्च में हरिद्वार में प्रतिदिन औसतन 5248 सैंपलों की जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तो बढ़ाई है लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 50 हजार सैंपलों की जांच करने के लक्ष्य को पाने के लिए दस गुना तक जांच बढ़ानी होगी। मार्च में हरिद्वार जिले में प्रतिदिन औसतन 5248 सैंपलों की जांच की गई है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश में सैंपलों की प्रतीक्षा सूची 27460 तक पहुंच गई है।
कोरोना: देहरादून और हरिद्वार जिले से कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, बन रही एक साल पहले जैसी स्थिति
प्रदेश में कोरोना संक्रमण में फिर से तेजी आई है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए सैंपलिंग बढ़ाई है लेकिन कोविड-19 जांच प्रयोगशालाओं की क्षमता के अनुसार सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ रही है।
कोरोना: मसूरी में होटलों को लेनी होगी पर्यटकों की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, कोविड नियम उल्लंघन पर कार्रवाई निश्चित
शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 9655 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 364 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में आठ सरकारी लैबों के साथ लगभग 15 निजी लैबों में कोविड जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक प्रतिदिन सैंपल जांच की संख्या 20 हजार तक नहीं पहुंच पाई है।
50 हजार के लक्ष्य हासिल करने के लिए दस गुना तक जांच बढ़ानी होगी
हाईकोर्ट ने कुंभ क्षेत्र में प्रतिदिन 50 हजार सैंपल जांच कराने का आदेश दिया है। तीन माह के भीतर हरिद्वार जिले में सैंपल जांच तो बढ़ी है लेकिन 50 हजार के लक्ष्य हासिल करने के लिए दस गुना तक जांच बढ़ानी होगी।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने कहा कि पहले की तुलना में सैंपल जांच बढ़ी है। पहले जहां एक दिन में 10 से 11 हजार सैंपलों की जांच की जा रही थी। वहीं, अब 17 हजार तक पहुंच गई है। देहरादून व हरिद्वार जिले में सैंपलिंग बढ़ाई जा रही है।
तीन माह में प्रदेश और हरिद्वार जिले में सैंपल जांच
महीना - उत्तराखंड - हरिद्वार जिला
जनवरी - 357181 - 69332
फरवरी - 272151 - 109284
मार्च - 333206 - 162688