फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 20 July: 50 new infected found and no death

उत्तराखंड में कोरोना: 50 नए संक्रमित मिले, 33 मरीज हुए ठीक, 87 हजार को लगी वैक्सीन

Tue, 20 Jul 2021 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jul 2021 06:59 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.90 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 20 July: 50 new infected found and no death
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना के 50 नए मरीज मिले हैं, जबकि 33 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं, मंगलवार को एक भी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 21336 लोगों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर और चमोली में 1-1, चंपावत और देहरादून में 8-8, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 9, पौड़ी में 2, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में 1-1, ऊधमसिंह नगर में सात मरीज मिले हैं। टिहरी में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 341536 पहुंच गई है। जिसमें से 327544 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


आरटीआई में खुलासा: उत्तराखंड में इस साल चार महीने में जारी हुए 23324 मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


87 हजार को लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को प्रदेश में 87 हजार 964 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। अब तक प्रदेश में 41 लख 22 हजार 267 लोगों को पहली डोज, 12 लाख 36 हजार 463 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। जबकि 18 से 44 आयुवर्ग में 43511 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले
मंगलवार को प्रदेश में ब्लैक फंगस के दो नए मरीज मिले। अब तक ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या 548 पहुंच चुकी है जबकि 119 मरीजों की मौत हो चुकी है और 170 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोटद्वार बेस अस्पताल में एक और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का काम शुरू

कोटद्वार में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कोरोना मरीजों के उपचार में पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में एक और 500 एपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता का मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित किया रहा है। प्लांट के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है और मशीनें बेस अस्पताल पहुंच गई हैं। कार्यदायी संस्था को 15 अगस्त तक प्लांट शुरू करने के निर्देश मिले हैं। 

बेस अस्पताल कोटद्वार पौड़ी जिले की करीब 80 फीसदी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, जिसके कारण अस्पताल को जिले का सबसे बड़ा कोरोना अस्पताल बनाया गया है। बेस अस्पताल में 100 बेड का कोरोना आइसोलेशन वार्ड और 16 बेड का आईसीयू बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से गत 11 मई को कोटद्वार बेस अस्पताल में 300 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा चुकी है जबकि कोविड-19 की तीसरी लहर के दृष्टिगत अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल में 500 एलपीएम क्षमता का एक और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया है।

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि नया ऑक्सीजन प्लांट बंगलूरू की संस्था यूनाइटेड वे के माध्यम से लगाया जा रहा है। वहीं बेस अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी काला का कहना है कि बेस अस्पताल में एक और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना के लिए कार्य शुरू हो गया है। कार्यदायी संस्था को 15 अगस्त तक प्लांट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

सिनेमाघर खुले पर नहीं पहुंचे लोग 

राज्य में कई रियायतों के साथ मंगलवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघर खोलने की अनुमित मिली है। शहर के कुछ सिनेमाघर खुले भी, लेकिन लोग नहीं पहुंचे। आईएसबीटी, क्रास रोड मॉल, सिल्वर सिटी, नटराज सभी जगह सन्नाटा पसरा रहा। 

 मंगलवार को आईएसबीटी, क्रासरोड मॉल, सिल्वर सिटी, नटराज में गिरने चुने लोग ही बाहर घूमते नजर आए। बमुश्किल एक या दो लोग ही हॉल के बाहर खड़े दिखे। टिकट काउंटर बंद देख लौट गए। किसी भी सिनेमाघर के बाहर मूूवी लिस्ट भी नजर नहीं आई।

ऑनलाइन मूवी टिकट चेक करते रहे युवा
क्रास रोड मॉल में घूम रहे कुछ युवाओं ने बताया कि सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिलने पर उन्होंने ऑनलाइन टिकट चेक किया, लेकिन कुछ नहीं मिला। सुहानी, सीमा, शिवानी और संजू ने बताया कि उन्हें सिनेमाघर खुलने की उम्मीद नहीं थी। फिर शासन की ओर से जारी एसओपी के बाद सिनेमाघर खुलने की आस मे चले आए।
 
सिनेमाघर खोलना घाटे का सौदा : सुयश 
सिल्वर सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुयश अग्रवाल का कहना है कि अभी सिनेमाघर खोलना घाटे का सौदा है। एक महीने तक न कोई फिल्म रिलीज हो रही है और न ऐसी कोई संभावना है। प्रोड्यूसर फिल्म रिलीज नहीं कर रहे हैं। जो फिल्में बनी थीं वो पहले ही अमेजन, हाटस्टार, नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर चुके है। बीच में कुछ फिल्मों की डेट आई थी, लेकिन उनकी डेट भी आगे कर दी गई है। कई प्रदेश अभी बंद हैं। देश के बड़े राज्य जैसे बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब में  सिनेमाघर अभी खुले नहीं है।

ऐसे में कोई भी प्रोड्यूसर रिस्क नहीं लेना चाहता। अगर तीन-चार राज्य भी बंद रहते हैं। तो उससे कलेक्शन में बड़ा नुकसान होता है। महाराष्ट्र में भी अभी सिनेमाघर बंद है। जबकि इसी राज्य से अकेले मूवी से 20 से 25 प्रतिशत लाभ मिलता है। किसी भी राज्य के बंद रहने से नुकसान उठाना पड़ेगा। इसके अलावा अभी कोरोना की तीसरी लहर से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed