फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 10 July: new positive and death update

उत्तराखंड में कोरोना: शनिवार को मिले 49 संक्रमित, कोई मौत नहीं, 200 लोग हुए ठीक

Sat, 10 Jul 2021 07:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Jul 2021 07:48 PM IST
सार

हरिद्वार जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ने पर छह दिन बाजार खोलने की छूट देने के साथ ही बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन भी तय दिए हैं।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 10 July: new positive and death update
कोरोना की जांच करवाते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 49 संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रदेश में लगातार चौथे दिन एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 200 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1165 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


उत्तराखंडः देहरादून-मसूरी मार्ग पर सुबह से ही लगा 10 किमी लंबा जाम, बिना निगेटिव रिपोर्ट 'नो एंट्री'
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को पिथौरागढ़ जिले में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में तीन, बागेश्वर और चंपावत में एक, चमोली में चार, देहरादून में 15, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में छह, नैनीताल में पांच, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में दो मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर मसूरी-कैंपटी फॉल आ रहे हैं तो ध्यान दें, अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341137 हो गई है। इनमें से 326651 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7338 लोगों की जान जा चुकी है। 

ब्लैक फंगस के चार नए मामले, कोई मौत नहीं
प्रदेश में शनिवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं, जबकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 522 है और 104 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हरिद्वार डीएम ने जारी किए आदेश, बंदी के दिन होगा सैनिटाइजेशन 

हरिद्वार जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर पड़ने पर छह दिन बाजार खोलने की छूट देने के साथ ही बाजारों की साप्ताहिक बंदी के दिन भी तय दिए हैं। बंदी के दिन बाजारों को सैनेटाइज किया जाएगा। 


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के चलते 28 अप्रैल से कोविड कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। इससे बाजार पूरे सप्ताह ही बंद किए गए थे। धीरे-धीरे संक्रमण कम होने पर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बाजार खोलने में छूट देनी शुरू की थी। अब जिला प्रशासन ने छह दिन तक बाजार खोलने के आदेश कर दिए। जिलाधिकारी ने बाजारों की साप्ताहिक बंदी भी अनिवार्य कर दी है।

 

जिसमें शंकर आश्रम चौराहा से रानीपुर मोड़ व मुख्य पोस्ट ऑफिस हरिद्वार तक और बहादराबाद का समस्त बाजार शनिवार को बंद रहेगा। मुख्य पोस्ट ऑफिस से आगे से खड़खड़ी, भीमगोड़ा, भूपतवाला, शंकर आश्रम चौराहा से ज्वालापुर, कनखल, जगजीतपुर के आसपास, रुड़की नगर निगम और रुड़की कैंट, नगर पंचायत पिरान कलियर का समस्त बाजार बुधवार को बंद रहेगा।

 

गुरुवार को भगत सिंह चौक से बीएचईएल, शिवालिकनगर पालिका, नवोदय नगर, रोशनाबाद, नगर पंचायत लंढौरा समस्त बाजार में साप्ताहिक बंदी रहेगी। सोमवार को नगर पंचायत झबरेड़ा, नगर पालिका मंगलौर, लक्सर तहसील क्षेत्र, नगर पंचायत भगवानपुर के सभी बाजार बंद रहेंगे।
 

साप्ताहिक बंदी के दिन दवा की दुकानें, फल, सब्जी, मिठाई की दुकानें, पेट्रोल पंप, आटा चक्की, गैस एजेंसियां, डेरी, मछली, मीट की दुकानें और होम डिलीवरी की सेवाएं सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक संचालित हो सकेंगी। 

हेयर कटिंग की दुकानें मंगलवार में रहेंगी बंद 
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त हेयर कटिंग सेलून, बारबर शॉप के लिए साप्ताहिक बंदी का दिन मंगलवार तय कर दिया है। ऑटो मोबाइल वर्कशॉप एवं ऑटो मोबाइल शोरूम शनिवार को बंद रखे जाएंगे। मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों के लिए साप्ताहिक बंदी का प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

चंडी देवी रोप-वे संचालन को मिला सुरक्षा प्रमाणपत्र

हरिद्वार में चंडी देवी के लिए रोप-वे संचालन में ऊषा ब्रेको को नीदरलैंड की एजेंसी डीएनवी ने माय केयर सर्टीफिकेशन जारी किया है। सर्टिफिकेट कोविड-19 के प्रोटोकाल के पालन करने के लिए दिया गया है। शनिवार को जिलाधिकारी सी रविशंकर ने चंडी देवी रोप-वे परिसर में कंपनी प्रबंधन को सर्टिफिकेेट देकर बधाई दी और मंदिर में पूजा अर्चना कर पौधरोपण भी किया।

ऊषा ब्रेको के नार्दन रिजन हेड मनोज डोभाल ने बताया कि कोरोनाकाल में कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ 28 जून से रोप-वे का संचालन किया जा रहा है। कंपनी ने नीदरलैंड की डीएनवी एजेंसी से कोविड का रिस्क असेसमेंट कराया था। एजेंसी ने कोविड-19 के सभी प्रोटोकाल का निरीक्षण करने के बाद माय केयर सर्टीफिकेट दिया है।

उन्होंने बताया कि चंडीदेवी रोप-वे परिसर में कोविड-19 के सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाता है। जिलाधिकारी सी रविशकर ने कहा कि सर्टीफिकेट लोगों में विश्वास जगाएगा। इस दौरान महंत प्रेमदास, महंत रोहित गिरि, महंत सतीश गिरि और अजय करासी समेत कई लोग मौजूद रहे।

तीन माह बाद दिल्ली रूट पर वोल्वो बसों का संचालन शुरू 
उत्तराखंड परिवहन निगम ने करीब तीन महीने बाद शनिवार से वॉल्वो बसों का संचालन दिल्ली रूट पर शुरू कर दिया है। परिवहन निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि फिलहाल केवल निगम की बसों का संचालन शुरू किया गया है।

अनुबंधित बसों का संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। सवारियों की संख्या को देखते हुए अन्य रूट पर भी वॉल्वो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। रविवार से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। वॉल्वो सर्विस शनिवार रात से पुन: शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed