{"_id":"5e971bd78ebc3e76ac0aa633","slug":"corona-blood-not-enough191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: आईएमए ब्लड बैंक मैं भी खून की कमी, लोगों से की रक्तदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: आईएमए ब्लड बैंक मैं भी खून की कमी, लोगों से की रक्तदान की अपील
Thu, 16 Apr 2020 12:10 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के कारण ब्लड बैंकों में रक्त की कमी मरीजों के लिए एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। विनायक सर्जिकल सेंटर के सर्जन डॉ मनीष आनंद, डी एन वी, जनरल सर्जरी ने बताया कि आईएमए ब्लड बैंक में भले ही खून की आवश्यकता कम है, लेकिन बैंक में स्टाक नहीं है।
विज्ञापन
अगर मरीजों को खून की आवश्यकता पड़ रही है तो बैंक अधिकारी खून के बदले रिपलेसमैंट मांग रहे हैं जो कि मरीज के लिए उपलब्ध कराना ऐसे समय में कठिन हो जाता है। आईएमए ब्लड बैंक के डाक्टर उप्रेती ने रक्त दाताओं से अनुरोध किया है कि इस दुख की घड़ी में रक्त के जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर सहयोग करें।
विज्ञापन
रक्तदाताओं के लिए पास की व्यवस्था आईएमए ब्लड बैंक द्वारा की जाएगी। रक्तदाता डा. संजय उप्रेती के मोबाइल नंबर 8938801001 पर संपर्क कर सकते हैं। उधर दून अस्पताल के ब्लड बैंक में भी खून की कमी हो रही है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना ने आमजन से रक्तदाताओं से जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की अपील की है।
विज्ञापन