फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve: White peacock seen for the first time in Corbett Jhirna range

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: झिरना रेंज में पहली बार दिखा सफेद मोर, ट्रैप कैमरा से रखी जाएगी नजर

Tue, 22 Jun 2021 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 02:30 AM IST
सार

अमूमन कॉर्बेट में सफेद मोर नहीं मिलते। यहां नीले, काले-पीले, हरे रंग के मोर हैं। सफेद मोर पहले कभी नहीं देखा गया।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: White peacock seen for the first time in Corbett Jhirna range
कॉर्बेट पार्क में सफेद मोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में मोरों के झुंड में वन कर्मियों को एक सफेद मोर दिखाई दिया। वहीं वनाधिकारी इसे अनुवांशिक परिवर्तन मान रहे है। कॉर्बेट प्रशासन ने वन कर्मियों को मोर की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


झिरना रेंज के कोठी रौ के आसपास जंगल में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम को सफेद मोर दिखाई दिया। वन कर्मियों ने मौके पर लगे कैमरा ट्रैप की जांच की तो उसमें सफेद मोर की फोटो तो आई, लेकिन साफ नहीं थी।
विज्ञापन


इसकी जानकारी वनाधिकारियों को दी गई। वनाधिकारियों ने सफेद मोर यानी अल्बिनो मोर के बारे में जानकारी ली। सफेद मोर अन्य मोरों के झुंडों के साथ था। इसके अलावा अन्य कोई सफेद मोर मौके पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट में सफेद मोर नहीं मिलते हैं। यहां नीले, काले-पीले, हरे रंग के मोर हैं। सफेद मोर पहले कभी नहीं देखा गया और न ही कॉर्बेट के रिकॉर्ड में सफेद मोर का कोई जिक्र है।

निदेशक के अनुसार, अनुवांशिक परिवर्तन की वजह से मोर में बाकी रंग नहीं आते हैं। इस वजह से मोर सफेद रह जाता है, जो इसे दूसरे मोरों से खास बनाता है। उन्होंने बताया कि कॉर्बेट के कैमरा ट्रैप की फुटेज खंगाली जा रही हैं। ताकि मोर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

कॉर्बेट में पर्यटकों को सैर कराती नजर आएंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री ने कॉर्बेट में 50 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती करने की घोषणा की थी। अब कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने महिला जिप्सी चालकों की भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। कॉर्बेट के पास जिप्सी चालकों के लिए आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अगले पर्यटन सत्र अक्तूबर से महिला जिप्सी चालक कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों घुमाते हुए नजर आएंगी। 

पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में राज्य की महिलाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। इसे रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

इसके लिए कॉर्बेट प्रशासन ने 50 महिला जिप्सी चालकों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। कई आवेदन मिलने शुरू हो गए हैं।  ये भी प्रावधान किया गया है कि जो भी महिलाएं इसमें चयनित होंगी, उनको यदि वाहन चलाना नहीं आता तो उन्हें वाहन चलाने का प्रशिक्षण भी कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed